RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, पर्वों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर जोर।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 17 मार्च।समाहरणालय सभागार, आरा में आगामी ईद, सरहुल, रामनवमी एवं चैती छठ पूजा 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया और विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष ईद 20 या 21 मार्च 2026 को मनाई जाएगी (चांद दिखने के अनुसार), जबकि चैती छठ पूजा 24 एवं 25 मार्च को संपन्न होगी। वहीं 27 मार्च को रामनवमी का मुख्य जुलूस निकलेगा तथा 28 मार्च को चैती दुर्गा पूजा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। चैती दुर्गा पूजा का कलश स्थापना 19 मार्च को होगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजय सुल्तानिया ने विधि-व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रामनवमी का जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा और उसी मार्ग से वापस लौटेगा। जुलूस मार्गों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और शांति समिति के सदस्य भी प्रशासन के साथ मौजूद रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जुलूस एवं अन्य गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। गश्ती दल के साथ मजिस्ट्रेट और वीडियोग्राफर तैनात रहेंगे, जो संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखेंगे।जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। जिला शांति समिति के सदस्य एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अधिवक्ता अमरेन्द्र चौबे ने कहा कि व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली अफवाहों की सूचना तत्काल प्रशासन को दी जानी चाहिए। उन्होंने जिला नियंत्रण कक्ष के संपर्क नंबर को सार्वजनिक करने, संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ाने, सड़कों की सफाई एवं खराब स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने पर जोर दिया। नगर आयुक्त अंजू कुमारी ने भरोसा दिलाया कि पर्वों को देखते हुए शहर में साफ-सफाई और लाइट व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी। वहीं ओमप्रकाश मुन्ना ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने की आवश्यकता बताई। अनिल प्रजापति ने चैती छठ के मद्देनजर घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने की बात कही। मदरसा फैजुल गुरबा के सचिव मजहर हसनैन ने ईद एवं रामनवमी को देखते हुए बेहतर सफाई व्यवस्था पर बल दिया और कहा कि ईद की तिथि चांद दिखने के बाद ही तय होगी। डॉ. जितेंद्र शुक्ला ने शहर में जाम की समस्या को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का सुझाव दिया। अब्दुल्ल वहाब ने शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग उठाई। वहीं शंभु चौरसिया ने पर्व के दौरान मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने का सुझाव दिया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि प्रशासन सोशल मीडिया पर नजर रखेगा, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और जुलूस को निर्धारित रूट से ही निकाला जाएगा।जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी का मोबाइल बंद नहीं रहना चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ तैयारी सुनिश्चित करने, आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग करने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी समुदायों के सहयोग से भोजपुर जिले में ईद, रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा के पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न होंगे। बैठक में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं जिला शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:जन सुराज संगठन की समीक्षात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने पर हुई चर्चा।

rktvnews

साहिबगंज:1 जून को संथाल परगना के सभी तीन सीट पर भाजपा की जीत निश्चित : अमर कुमार बाउरी

rktvnews

31वी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-23 की तैयारी पर कार्यशाला!एकदिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक दिशा- निर्देशन सह प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

सारण:सरकार के सभी विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जनों को देने एवं योजनाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त करने के लिए ही जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है:उप विकास आयुक्त

rktvnews

इंदौर: जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को दिया गया मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 (SIR) का प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:संविधान प्रदत्त जानकारीयों को आम जनता तक पहुंचाना सबकी नैतिक जिम्मेदारी : प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी

rktvnews

Leave a Comment