RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जिले के प्रत्येक दिव्यांग को सम्मान और बेहतर जिंदगी दिलाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता :अभिजीत सिन्हा,उपायुक्त,दुमका

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)04 दिसंबर।कृषक छात्रावास, आत्मा भवन दुमका में बिरसा दिव्यांग समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर बुधवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोटर ट्राइसाइकिल सहित अनेक सहायक उपकरणों का वितरण दिव्यांगजनों के बीच किया जा रहा है, ताकि दिव्यांग भाई–बहनों को अधिक से अधिक सुविधा एवं आत्मनिर्भरता प्रदान की जा सके।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों का सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।हमारा लक्ष्य है कि जिले का प्रत्येक दिव्यांग नागरिक एक बेहतर, सम्मानजनक और स्वावलंबी जीवन जी सके।
इस अवसर पर उन दिव्यांगजन प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया, जो ऐप निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज के सामने मिसाल पेश कर रहे हैं। उपायुक्त ने इन सम्मानित प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि इनकी उपलब्धियाँ पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं।

Related posts

भारत ने जिनेवा में चल रहे 77वें विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन के दौरान नॉर्वे, यूनिसेफ, यूएनएफपीए और पीएमएनसीएच के सहयोग से महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य पर एक अन्‍य कार्यक्रम की मेजबानी की।

rktvnews

दुमका:सफ़लता की कहानी:लिफ्ट इरिगेशन ने बदली किसान राधिका देवी की तकदीर, अब तीनों मौसम में लहलहा रही फसलें।

rktvnews

ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जीवन और भविष्‍यदृष्टि को समर्पित भव्य संगीतमय मल्टीमीडिया प्रस्तुति “नमोत्सव” के आयोजन ने अहमदाबाद को मंत्रमुग्‍ध कर दिया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गुरु नानक देव की जयंती की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने राजकीय मध्य विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं सिदो–कान्हू शौर्य स्मारक पार्क का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment