RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विधानसभा चुनाव को ले अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित निषेधात्मक एवं सुरक्षा उपायों पर महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 सितंबर।आज आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित निषेधात्मक एवं सुरक्षा उपायों पर एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक,भोजपुर,अपर समाहर्ता बलिया(उत्तर प्रदेश), सहायक पुलिस अधीक्षक,बलिया, अनुमंडल पदाधिकारी,आरा सदर एवं जगदीशपुर,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कोईलवर एवं जगदीशपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान चुनाव के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इनमें शराबबंदी कानून का कड़ाई से अनुपालन,अवैध नकदी तथा आपराधिक तत्वों की सीमापार आवाजाही पर प्रभावी रोकथाम, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की और अधिक सुदृढ़ता, अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला सीमाओं पर स्थापित चेक पोस्टों का निरंतर, सक्रिय एवं प्रभावी संचालन तथा समन्वय के माध्यम से सतत निगरानी की व्यवस्था जैसे विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं की आवृत्ति व तीव्रता को देख एक बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम के गठन का निर्देश दिया।

rktvnews

नव वर्ष के अवसर पर उपराष्ट्रपति का संदेश।

rktvnews

चतरा:सुशासन सप्ताह 2025: प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन:ईवीएम डिस्पैच/रिसिविंग टीम एवं मतदान दिवस हेतु कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

ब्राह्मण के छः धर्म को जानना चाहिए : श्री जीयर स्‍वामी जी महाराज

rktvnews

गढ़वा:गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment