RKTVNEWS/आरा(भोजपुर)11 मार्च। जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र भकुरा में केशोपुर बडहरा मुख्य मार्ग पर नूतन औद्योगिक इकाई प्रिया कॉपी मैन्यूफैक्चर का उद्घाटन रविवार को किया।
इस अवसर पर रघुपति यादव को अंग वस्त्र से सम्मानित भी किया गया जिसके लिए उन्होंने प्रो शुभम कुमार राय,दीपक कुमार राय,रोहित कुमार राय,संजीव राय,प्रमोद राय,विष्णु जी सहित वहा उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उनके साथ सहयोगियों में मुख्य रूप से रितेश कुमार,मनोज पांडे,मधुबन यादव,राहुल कुमार,रविंद्र यादव शामिल थे।
औद्योगिक इकाई का उदघाटन करते हुए रघुपति यादव ने राज्य और देश स्तर पर बढ़ रही बेरोजगारी को भविष्य के लिए भयावहता की संज्ञा देते हुए राज्य और केंद्र सरकार के प्रति अपना छोभ प्रकट किया।
रघुपति यादव ने औद्योगिक इकाई का उदघाटन करने के पश्चात क्षेत्र की जनता से मिलने के बाद वापस आरा लौट कर बताया की यह हमारे और समाज के लिए गर्व की बात है की सरकारी लचरता का दंश झेल रहे पठे लिखे युवा वर्ग आज अपनी अपनी क्षमता अनुसार व्यवसाय को कर अपने और अपने आश्रितों की जीविका का सहारा बन रहे हैं।
आम जनता के साथ हो रही साजिश
पूर्व प्रत्यासी रघुपति यादव ने चिंता और रोष जाहिर करते हुए कहा की आज जिस कदर देश में सरकारी तंत्रों के निजीकरण करने की होड़ मची है और धीरे धीरे सरकारी तंत्रों को बड़े बड़े उद्योगपतियों को उनकी सुविधानुसार सुसज्जित कर सौंपा जा रहा है। यह आने वाले भविष्य के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा की केंद्र हो या राज्य की सरकार सभी जनता के साथ धोखा और साजिश कर रही है।
आज युवा वर्ग और उनके परिजन सरकारी महकमे में नौकरी की लालसा में विभागो और पदो के आधार पर उच्च शिक्षा में मेहनत और कर्ज लेकर भी खर्च कर रहे है।
पढ़ लिए ,अब पढ़ाइए…
रघुपति यादव ने मजाकिया अंदाज में कहा की आज देश में बढ़ रही बेरोजगारी आलम यह है की नौकरी की लालसा में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल पाने के कारण असंख्य बेरोजगार युवा नौकरी की तैयारी हेतु कई निजी कोचिंग संस्थान चला रहे है। आज बेरोजगारी की इतनी बड़ी भयावह स्थिति है की उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद भी युवा वर्ग नौकरी न मिलने और बेरोजगारी के कारण अपनी जीविका के लिए छोटे मोटे व्यवसाय से जुड़ रहे है या फिर कोचिंग संस्थान खोल अपनी ग्रहण की हुई शिक्षा फिर दूसरो में बांट रहे हैं और अपनी पढ़ाई के बाद पढ़ा रहे हैं।
इन सारी बातों की चर्चा करते हुए रघुपति यादव ने आम जनता से अपील करते हुए कहा की युवा वर्ग को अपने हक की लड़ाई के लिए स्वयं निर्णय लेना होगा और लोकतंत्र में मिले अपने मताधिकार का प्रयोग एक ऐसी सरकार के निर्माण में करना होगा जो जात और धर्म से परे रोजगार का सृजन कर बेरोजगारी की बढ़ती समस्या को खत्म कर सकें।
