RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

एनीमिया मुक्त भारत एवं सघन दस्त नियंत्रण पखवारा की समीक्षात्मक बैठक।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 11 जून।10 जून 2023 को आरा समाहरणालय सभागार में जिला स्वास्थ्य समीति की ओर से जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त द्वारा की गई।
इस बैठक का आयोजन एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम एवं सघन दस्त नियंत्रण पखवारा के साथ नियमित टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन के समीक्षा हेतु आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि रक्त की कमी से होने वाले एनिमिया रोग से बचाव के लिए किशोरीयो को आयरन फोलिक एसिड की गोली विद्यालयो के माध्यम से दी जायेगी,डायरिया से वचाव के लिए जिंक एवं ओ आर एस के माध्यम से रोकथाम किया जाना है । पूर्व के माह मे चिंहित खसरा के 42 मामले जिले के जिस क्षेत्र से आये थे उन सभी क्षेत्रों मे 5 साल से छोटे सभी बच्चो को एम आर का अतिरिक्त खुराक दिया जायेगा। कार्यक्रम में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उरप्रेरक तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, सर्विलेंस चिकित्सा पदाधिकारी,सामाजिक उत्प्रेरण समन्वयक एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के साथ सिविल सर्जन मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रपति ने वर्ष 2023 और 2024 के लिए राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 मई 26

rktvnews

देश भर के 150 रेलवे स्टेशनों को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाण-पत्र मिला।

rktvnews

रांची :GYAN (गांव,युवा,अन्नदाता और नारी)आधारित विकसित भारत का बजट : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

चतरा: स्थानीय लोगों के हक फर्जीवाड़ा तरीके से मारने वाले लोगों के विरुद्ध उपायुक्त सख्त।

rktvnews

कैबिनेट ने बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया एकल रेलवे लाइन खंड (104 किलोमीटर) के दोहरीकरण को स्‍वीकृति दी, जिसकी कुल लागत 2,192 करोड़ रुपये है।

rktvnews

Leave a Comment