RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

शिल्प एवं माटी कला बोर्ड की ओर से दस्तकारों में वितरित किये गए विद्युत चालित चाक।

जयपुर/राजस्थान 11 जून। शिल्प एवं माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उन्नत औज़ार योजना के तहत बोर्ड अध्यक्ष (राज्यमंत्री) श्री डूंगर राम गेदर, श्रीगंगानगर जिला परिषद सीईओ श्री मोहम्मद जुनैद एवं एडीम सूरतगढ श्री अरविंद जाखड़ की मौजूदगी में बीरमाना क्षेत्र के दस्तकारों को 10 जून को विद्युत चालित चाक वितरित किये गये।
शिल्प एवं माटी कला बोर्ड अध्यक्ष (राज्य मंत्री) ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है। पिछ्ले दिनों बोर्ड की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से मिट्टी कला दस्तकारों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विद्युत चालित चाक पर कार्य करने की पद्धति, मिट्टी के उत्पाद पकाने की भट्टी बनाना एवं आधुनिक जीवन शैली के अनुरूप बर्तन आदि बनाने से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया, जिससे इस चाक का उपयोग कर दस्तकार अपनी आमदनी बढा सकेंगे।
श्री गेदर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री गहलोत द्वारा विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना के तहत 5-5 हजार रुपये के 10 हजार दस्तकार किट दस्तकारों को निःशुल्क उपलब्ध करवाने सम्बन्धित बजट घोषणा की गई है। उन्होने बताया कि दस्तकारों की सुविधा हेतु आने वाले दिनों में इन निःशुल्क दस्तकार किटों हेतु बोर्ड की ओर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में दस्तकार, जन प्रतिनिधि एवं आम जन मौजूद रहे।

Related posts

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला:झारखण्ड पवेलियन में खूब पसंद किया जा रहा है झारखण्ड का पारम्परिक परिधान।

rktvnews

आरा:सेल्फी के चक्कर में डूबी 5 महिलाएं।

rktvnews

भोजपुर: आरा के पटेल बस पड़ाव में दिन दहाड़े फायरिंग कर दुकान में लूट।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने इंडिया पोस्ट व्यावसायिक बैठक 2025-26 में जमीनी स्तर पर संचालित विकास के लिए विजन प्रस्तुत किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान के साथ पर्यावरण मित्रों ने अपने जन्म-दिवस पर लगाए पौधे! चौहान ने रोपे आम, नीम और मौलश्री के पौधे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 मार्च 24

rktvnews

Leave a Comment