RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रांची :GYAN (गांव,युवा,अन्नदाता और नारी)आधारित विकसित भारत का बजट : बाबूलाल मरांडी

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नीति, नियत और व्यवहार में।

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार)01 फरवरी। आज झारखंड भाजपा प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आम बजट(2025..26) परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी,प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका,आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक सीए जेपी शर्मा ,विधि प्रकोष्ठ के सुधीर श्रीवास्तव , डॉक्टर रामादीन सहित बड़ी संख्या में सीए,सीएस,अधिवक्ता,प्राध्यापक, चिकित्सक गण, सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्राध्यापक गण पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी क्षेत्र के विशेषज्ञों बजट को सुना एवं उसकी बारीकियों को बताते हुए बजट को सराह। बजट की सराहना करते हुए प्रतिक्रिया देने वालों में सीए जेपी शर्मा, सीए उदय जायसवाल,डॉ संदीप कुमार,सीएस राजीव कुमार, डॉ अभिषेक रामदीन,प्रवक्ता अमित मंडल,आदि शामिल हैं।
बजट की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ऐतिहासिक बजट पेश करने केलिए बधाई शुभकामनाएं दी।आभार प्रकट किया।
श्री मरांडी ने कहा कि यह बजट (ज्ञान) गरीब,अन्नदाता,युवा और महिला को विकास की मुख्यधारा में जोड़ते हुए विकसित भारत के सपने को तेजी से साकार करने वाला बजट है।
कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग में आत्मविश्वास भरनेवाला और उन्हें सुकून देने वाला बजट है।
कहा कि एक तरफ कोई नया कर नहीं लगाया गया है वहीं दूसरी ओर करदाताओं को अप्रत्याशित लाभ प्रदान किया गया है।
कहा कि देश में दलहन,तिलहन और (मोटे अनाज)श्री अन्न के उत्पादन पर जोर देने से धरती की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी,मखाना उद्योग , फूड प्रोसेसिंग इंस्टीट्यूट एक नई क्रांति लेकर आयेगा।
कहा कि आई आई टी, और मेडिकल सीटों में वृद्धि से युवाओं को बड़ा अवसर मिलेगा।
कहा कि लघु उद्योगों के विकास से रोजगार भी बढ़ेंगे और निर्यात भी बढ़ेंगा।उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के विकास हो या बुद्ध सर्किट का विकास, MSME विकास ,कृषि विकास सभी क्षेत्रों में झारखंड को बड़े लाभ मिलेंगे।राज्य सरकार को केंद्रीय बजट का अधिक लाभ लेने केलिए सार्थक आवश्यक पहल करनी चाहिए।
कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने बजट को विकासोन्मुख बजट बताते हुए कहा कि यह बजट आत्म निर्भर भारत का बजट है और विकसित भारत का भी बजट है।
कहा कि इसमें गांव गरीब किसान की भी चिंता है तो दूसरी ओर आधुनिक तकनीक का भी समावेश है।
बजट की सराहना करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य शामिल हैं।

Related posts

भागलपुर:कहलगांव में भाजपा की कार्यशाला आयोजित, बिहार को विकसित राज्य बनाने का लिया संकल्प।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी में 13,480 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

rktvnews

बिहार विधान परिषद् के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल।

rktvnews

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अनटाइड फंड, विशेष केंद्रीय सहायता , जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से संबंधित बैठक संपन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम अब छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम होगा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

rktvnews

भोजपुर : अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment