RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

आदेशों की अनदेखी पर हथियारों के लाइसेंस निलंबित!जिला प्रशासन भोजपुर ने जारी की सूचना हो सकते है रद्द।

RKTV NEWS/अनिल सिंह 11जून।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के आदेशों की अनदेखी के कारण लाइसेंसी हथियारों के लाइसेंस को निलंबित किया गया है। इस संबंध में भोजपुर समाहरणालय आरा द्वारा एक सूचना जारी कर बताया गया है की भोजपुर जिलांतर्गत लोकसभा आम चुनाव 2009 से 2019 तथा विधानसभा आम निर्वाचन 2010 एवं 2020 के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ,भोजपुर की लाइसेंसी हथियारों के सत्यापन के आदेशों की अनदेखी कर कुछ हथियार धारकों द्वारा अपने उक्त अवधि में हथियारों का सत्यापन नही कराया गया है।सत्यापन नही कराने वालों के हथियारों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं जिसकी सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है।सूचना में यह भी बताया गया है की सूची जारी होने के 15 दिनों के अंदर सूची में जारी नाम वाले हथियार धारकों को अपने हथियारों को संबंधित थाने या निबंधित शस्त्र प्रतिष्ठानों में सत्यापन नही कराने के कारणों के साथ जमा करा उसकी रशीद शस्त्र शाखा भोजपुर में जमा करानी है साथ ही कहा गया है की उक्त आदेशों की अनदेखी करने पर उनके लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

भोजपुर: राजद की टीम ने भरत तिवारी के परिजनों से मिल कर ली घटना की जानकारी

rktvnews

भोजपुर: हिंदी दिवस पर मेरा युवा भारत द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता में विजेताओं को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर ध्वजारोहण उत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:19 दिसंबर 23

rktvnews

केन्द्र सरकार का बजट नौजवान,गरीब और किसान विरोधी :डॉ.अमित कुमार द्विवेदी

rktvnews

मध्यप्रदेश: भोपाल:भारतीय स्टेट बैंक साहित्यकार मित्र मंडल का विमोचन कार्यक्रम एवं काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment