RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा: स्थानीय लोगों के हक फर्जीवाड़ा तरीके से मारने वाले लोगों के विरुद्ध उपायुक्त सख्त।

उपायुक्त रमेश घोलप (फाइल फोटो)

सी०सी०एल० पिपरवार क्षेत्र हेतु निर्गत वंशावली प्रमाण-पत्र, भूमि सत्यापन एवं भूमि नक्शा में छेड़छाड़ कर अवैध तरीके से नियोजन एवं मुआवजा लेने वाले कुल 22 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।

कई अधिकारियों/कर्मियों की संलिप्तता की संभावना, जांच अभी जारी होगी कठोर कार्रवाई।

उपायुक्त के द्वारा दोषी कर्मियों/पदाधिकारियों को चिन्हित करने के लिए अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का किया गया गठन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)31 मार्च।अंचल कार्यालय, टंडवा द्वारा सी०सी०एल० पिपरवार क्षेत्र हेतु निर्गत वंशावली प्रमाण-पत्र, भूमि सत्यापन एवं भूमि नक्शा में छेड़छाड़ कर अवैध तरीके से नियोजन एवं मुआवजा लेने से संबंधित जानकारी प्राप्त होने के पश्चात जिले के उपायुक्त रमेश घोलप ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज की अध्यक्षता में छः सदस्यीय टीम का गठन कराते हुए जांचों उपरांत स्थानीय लोगों के साथ फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों व संलिप्त अधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
छः सदस्यीय कमिटि द्वारा वंशावली सत्यापन से संबंधित संयुक्त जॉच प्रतिवेदन में कुछ मामलों में अंचल अधिकारी एवं सी०सी० एल के कर्मी / पदाधिकारी के साथ साठ-गांठ कर फर्जी बनावटी वंशावली, फर्जी लगान रसीद, हुकुमनामा, फर्जी जमाबंदी निर्गत कर उसके माध्यम से सी०सी०एल० में धोखाधड़ी कर अधिग्रहण क्षेत्र के बाहरी व्यक्तियों को नौकरी प्राप्त करने के मामले सामने आया है। जॉच में यह भी सामने आया है कि गैरमजरूआ खास खाता के फर्जी एवं बनावटी लगान रसीद एवं हुकुमनामा तथा गलत जमाबंदी के आधार पर निर्गत वंशावली प्रमाण पत्र के आधार पर नियोजन एवं मुआवजा का लाभ लिया गया है।
भूमि सत्यापन के संबंध में उक्त छः सदस्यीय जाँच कमिटि द्वारा भूमि सत्यापन से संबंधित संयुक्त जाँच प्रतिवेदन में बनावटी एवं फर्जी कागजातों के आधार पर संगठित तरीके से भूमि सत्यापन कर जो अधिग्रहण क्षेत्र से संबंधित नहीं है वैसे व्यक्तियों के द्वारा धोखाधड़ी से नौकरी प्राप्त करने का मामला सामने आया है। वैसे कुल 22 व्यक्तियों पर जांचों उपरांत जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सी०सी०एल० में नौकरी प्राप्त किए हैं सभी पर टंडवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अनुसूचित जाति गरीब तपके के भूमि का फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर अन्य व्यक्तियों द्वारा नियोजन एवं मुआवजा का लाभ लिया गया है।

साक्ष्य के रूप में भू-नक्शा से संबंधित छः सदस्यीय जाँच कमिटि द्वारा संयुक्त जॉच

तथ्यों से एवं संलग्न जॉच प्रतिवेदन से स्पष्ट है कि सी०सी०एल० के द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के अधीन जमीन अधिग्रहण करते समय उक्त परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहरण के समय विस्थापित होने वाले व्यक्त्तियों / परिवारों को मुआवजा एवं नौकरी का जो प्रावधान है उसको एक संगठित गिरोह द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर बनावटी हस्ताक्षर, बनावटी प्रतिवेदन प्रयोग कर प्रशासन सी०सी०एल० एवं स्थानीय विस्थापित रैयतों के साथ धोखाधड़ी कर नौकरी एवं मुआवजा राशि गलत तरीके से प्राप्त किया गया है। संगठित गिरोह द्वारा किये गये इस कृत्य में कुछ सरकारी कर्मी / पदाधिकारी, सी०सी०एल० के कुछ पदाधिकारी/कर्मी की संलिप्तता स्पष्ट रूप से जॉच में प्रमाणित हो रही है।

उपायुक्त के द्वारा दोषी कर्मियों/पदाधिकारियों को चिन्हित करने के लिए अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का किया गया गठन।

इसे लेकर उपायुक्त रमेश घोलप द्वारा अपर समाहर्ता अरविंद कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है दोषी कर्मियों/पदाधिकारियों को चिन्हित करने के लिए। सीसीएल में फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले कर्मियों पर कार्रवाई करने एवं दोषी सीसीएल कर्मियों पदाधिकारियों को चिन्हित करते हुए उनपर कार्रवाई करने तथा अंचल कार्यालय से समन्वय स्थापित करते हुए इस तरह के मामलों पर पुनः सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है।
उपायुक्त द्वारा सीसीएल को गलत तरीके से नौकरी पाने वाले व्यक्तियों एवं संलिप्त कर्मियों/ पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा अंचल कार्यालय / जिला राजस्व कार्यालय से संपर्क स्थापित करते हुए इस तरह के अन्य मामलों पर पुनः सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। जिससे वंचित योग्य लाभुकों को नियमानुसार नौकरी व मुआवजा का लाभ दिया जा सके।
इस तरह के गंभीर प्रवृत्ति के मामले में उपरोक्त संलिप्त व्यक्तियों पर सुसंगत धाराओं के तहत् प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जायेगा पैक्स निर्वाचन : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

चतरा:हंटरगंज प्रखण्ड के डुमरीकला व लावालौंग प्रखण्ड के लावालौंग पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

आरा में भाजपा द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कार्यालय मे महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती सह अभिनंदन समारोह आयोजित।

rktvnews

देहरादून: राज्य की प्रथम महिला ने किया “फ्लावर्स शो” का शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त एवं अपर समाहर्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

सारण:सोनपुर मेला-2023 के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु गठित विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी को जिलाधिकारी ने दिया महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment