RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चतरा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम।

 

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)12 नवंबर।झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, चतरा द्वारा 11 नवम्बर से विभिन्न जनसहभागिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ की गई है। इस क्रम में 11 नवम्बर को समाहरणालय परिसर से कुल्लू मोड़ तक “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रन फॉर झारखंड के समापन स्थल कुल्लू मोड़ पर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा तैयार किए गए तीन प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में राज्य स्थापना दिवस की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रसार करेंगे।
राज्य स्थापना दिवस के पांच दिवसीय विविध कार्यक्रमों के दूसरे दिन 12 नवम्बर को विकास भवन स्थित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, गायन, नाटक एवं कथा वाचन जैसी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से झारखंड की लोकसंस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन का कार्य विधायक, चतरा विधानसभा क्षेत्र जनार्दन पासवान, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार एवं जिला नजारत उप समाहर्ता विनय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने राज्य की सांस्कृतिक विविधता, जनसहभागिता की भावना तथा विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड की असली ताकत इसकी संस्कृति, परंपरा और मेहनतकश जनता में निहित है। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में राज्य के प्रति गर्व और आत्मीयता की भावना और प्रबल होती है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति एवं लोक संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्य, गायन, ड्रामा एवं कथा वाचन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संपूर्ण कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रतिबिंब सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के श्री प्रकाश लाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
झारखंड स्थापना दिवस सप्ताह के तहत आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में सांस्कृतिक, खेलकूद एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे राज्य निर्माण की भावना को और सशक्त किया जा सके।

Related posts

वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान, पुणे में संविधान दिवस मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर:भागवत कथा श्रवण आत्मा से परमात्मा के मिलन का पाथेय:मधुसूदन जी महाराज

rktvnews

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून की मूल भावना के अनुरूप काम करें केंद्र- राज्यों को दिए जाने वाले गेहूं का कोटा बढ़ाए केंद्र सरकार -खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

rktvnews

जगजीवन कॉलेज में त्रिदिवसीय संस्कृत संभाषण कार्यशाला का हुआ समापन!विदेशों में बढ़ रही संस्कृत भाषा के जानकारों की मांग को लेकर अपनी योग्यता बढ़ाएं:पूर्व कुलपति प्रो गोप बंधु मिश्रा

rktvnews

भोजपुर: सांसद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न।

rktvnews

मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में खारे जल में झींगापालन की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment