RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान, पुणे में संविधान दिवस मनाया गया।

पुणे/ महाराष्ट्र 27 नवंबर।भारतीय संविधान को वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा आधिकारिक स्वीकृति देने के उपलक्ष्य में वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान (वैमनिकॉम) परिसर में 26 नवंबर, 2023 को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी संकाय सदस्य, कर्मचारियों और पीजीडीएम-एबीएम छात्र उपस्थिति रहे।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार आर.के. मेनन ने उपस्थित गणमान्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान दुनिया के किसी भी संप्रभु लोकतांत्रिक देश द्वारा अपनाया गया सबसे बड़ा और जीवंत लिखित संविधान है। इसे श्री बी.आर. अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों ने तैयार किया था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य भारत के नागरिकों को संविधान के महत्व और उन्हें सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए मसौदा समिति के अथक प्रयासों के बारे में शिक्षित करना और इसका स्मरण दिलाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान को पढ़ना और उसके महत्व को समझना भारत के नागरिक का कर्तव्य है।
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ए.के अस्थाना ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जिसे परिसर में उपस्थित लोगों द्वारा दोहराया भी गया। डॉ. ए.के. अस्थाना ने भारतीय संविधान को सहकारी समिति से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान लोकतांत्रिक व्यवस्था का समर्थन करता है और सात सहकारी सिद्धांतों में से एक “लोकतांत्रिक सदस्य नियंत्रण” है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि भारत का संविधान अपने लोकतांत्रिक मूल्यों के माध्यम से आज तक सहकारी समितियों के शासन और प्रबंधन का डीएनए है। 6 जुलाई, 2021 को सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के साथ सहकारी अर्थव्यवस्था के एकीकरण के लिए एक सक्षम वातावरण बनाया। उन्होंने कहा कि इस एजेंडे को सहयोग के सात सिद्धांतों पर सहकारी समितियों के मूल्य आधारित प्रबंधन के साथ पूर्ण किया जा सकता है, इसलिए आने वाले वर्षों में सहकारी समितियों की प्रगति को रेखांकित करने के लिए संविधान दिवस का आयोजन बेहद प्रासंगिक हो जाता है।

Related posts

रायपुर : गुलाब की खेती से बदली तकदीर।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा, समुद्र वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए नए फ्रंर्टिअर के रूप में, उभर रहे हैं; एक प्रभावी नियामक व्यवस्था का आह्वान किया।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण।

rktvnews

भोजपुर: होटल व्यवसाई रोहित सिंह के असामयिक निधन से शोक,गणमान्यों ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

आईएनएस सुनयना (आईओएस सागर) एक महीने के सफल दौरे के बाद कोच्चि लौटा।

rktvnews

समय और धन की बचत होगी, चुनावी मोड से बाहर निकलेगा भारत।

rktvnews

Leave a Comment