RK TV News
खबरें
Breaking News

कोलकाता:लिटिल थेस्पियन द्वारा जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल में ‘नाट्य कार्यशाला’ का सफल आयोजन।

कोलकाता/पश्चिम बंगाल ( मनोज कुमार प्रसाद)12 अगस्त।जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल में आज एक दिवसीय ‘नाट्य कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्रसिद्ध हिंदी थिएटर समूह ‘लिटिल थेस्पियन’ के सहयोग से ‘थिएटर-इन-एजुकेशन’ के अंतर्गत आयोजित की गई।

कार्यशाला का निर्देशन लिटिल थेस्पियन की अध्यक्ष उमा झुनझुनवाला ने किया। इस कार्यशाला को सफल बनाने में मो. आसिफ अंसारी, गुंजन अज़हर और हीना परवेज ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को रंगमंच की मूल बातों से परिचित कराना और उनके व्यक्तित्व विकास में मदद करना था।

इस दौरान छात्रों ने रंगमंचीय खेल, वॉइस और बॉडी एक्सरसाइज, इम्प्रोवाइजेशन और मंचीय अभिनय की बारीकियों को सीखा। उमा झुनझुनवाला ने बच्चों को मंच के डर को दूर करने, आत्मविश्वास बढ़ाने, संवाद कौशल सुधारने और टीमवर्क के महत्व के बारे में बताया।

विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं बच्चों के समग्र विकास के लिए बहुत आवश्यक हैं। रंगमंच न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह बच्चों में अनुशासन, सहानुभूति और आत्म-अभिव्यक्ति का गुण भी विकसित करता है।

कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी इस कार्यशाला को सुचारु रूप से सम्पन्न करने में अपना सहयोग दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने लिटिल थेस्पियन, उमा झुनझुनवाला और उनके पूरे दल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक!जेजेएम एवं एसबीएम में ससमय कार्य पूर्ण करते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु दिए महत्वपूर्ण निदेश।

rktvnews

1857 की क्रांति के अमर सपूतों को समर्पित शौर्य दिवस समारोह 18 सितंबर को, मुख्य अतिथि होंगे अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल।

rktvnews

डीआरडीओ ने उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के विकास के लिए एमएसएमई की क्षमता निर्माण हेतु सम्मेलन का आयोजन किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:संभागीय आयुक्त ने किया अन्नपूर्णा रसोई, रैन बसेरा, स्कूल और सीएचसी का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश।

rktvnews

अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस सील।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री की अजमेर और बीकानेर संभाग के विधायकों के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment