RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून की मूल भावना के अनुरूप काम करें केंद्र- राज्यों को दिए जाने वाले गेहूं का कोटा बढ़ाए केंद्र सरकार -खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

जयपुर/राजस्थान 06 जुलाई। नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में बुधवार को केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रियों की बैठक में राजस्थान का पक्ष रखते हुए राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून की मूल भावना का सम्मान करते हुए राज्यों को दिए जाने वाले को गेहूं का कोटा जल्द बढ़ाना चाहिए, ताकि जरूरतमंद प्रदेशवासी इस कानून से लाभान्वित हो सके।
खाचरियावास ने कहा कि केंद्र सरकार आज भी वर्ष 2011 की जनगणना को आधार मानते हुए खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत राज्य को गेहूं प्रदान कर रही है जो कि उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस सीलिंग सीमा को समय और जनसंख्या की जरूरतों के अनुसार अद्यतन करना चाहिए साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र में 2011 की तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार द्वारा राज्यों को गेहूं देने की निर्धारित सीमा को भी आज तक संशोधित नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में आज 60 लाख लोग खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गेहूं प्राप्त करने के हकदार हैं, उन्हें उनके हक से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

Related posts

भोजपुर:राज्य जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में भोजपुर ने जीते कई स्वर्ण।

rktvnews

इंदौर जिले में गणतंत्र दिवस अपार उत्साह, उमंग और जोश-जुनून के साथ मनाया गया।

rktvnews

डीसी ने सुनी आमजन की समस्याएं!अधिकारी समय पर करें आमजन का कार्य: डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:महिला संवाद में गूंज रही है महिलाओं की आवाज।

rktvnews

नारनौल:डीसी ने की निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment