RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सांसद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 मार्च। शनिवार को सुदामा प्रसाद सांसद-सह-अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक समाहरणालय सभागार, आरा में आयोजित की गई।
बैठक के क्रम में सांसद ने गत बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन के आधार पर जिले में संचालित विभिन्न प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान, महिला संवाद, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर पंचायत में प्लस टू विद्यालय, उच्चतर शिक्षा हेतु महिलाओं को प्रोत्साहन योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, पंचायत सरकार भवन, घर तक पक्की गली-नालियां, कृषि फीडर का निर्माण, हर खेत तक सिंचाई का पानी, दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, हर घर नल का जल, ग्रामीण पथों का अनुरक्षण, प्रत्येक ग्राम पंचायत/नगर पंचायत में स्पोर्ट्स क्लब का गठन, प्रत्येक पंचायत में खेल का मैदान, परवरिश योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, जीविका स्वयं सहायता समूह, जल-जीवन-हरियाली, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, राशन कार्ड से संबंधित प्रतिवेदन, खाद्यान्न उठाव एवं वितरण से संबंधित प्रतिवेदन तथा धान अधिप्राप्ति सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
सांसद ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि इनका लाभ अधिकाधिक पात्र लाभुकों तक पहुँच सके। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर संजय सिंह टाइगर, मंत्री, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार, विधायक जगदीशपुर श्री भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक संदेश राधाचरण साह, विधायक शाहपुर राकेश रंजन तथा विधायक तरारी विशाल प्रशांत उपस्थित रहे। इसके साथ ही आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी, उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त (आरा नगर निगम), सभी प्रखंड प्रमुख, सिविल सर्जन, संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: इंटर स्तरीय कड़ारी विद्यालय में ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का समापन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं में सुधार के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रह्मपुरी, पटेलनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 106वां संस्करण सुना।

rktvnews

आने वाले दिनों में दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता में सुधार की आशा है।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर महामहिम शेख तमिन बिन हमद अल थानी से बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment