RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लिया।

राष्ट्रपति अपनी दो देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बोत्सवाना पहुंचीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 नवंबर।राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंसाल्वेस लोरेंसो के निमंत्रण पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने (11 नवंबर, 2025) अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लिया। लुआंडा के प्राका दा रिपब्लिका में आयोजित एक रंगारंग समारोह में राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति लोरेंसो के साथ अंगोला की सैन्य और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन देखा।
अफ्रीका की अपनी दो देशों की यात्रा के अंतिम चरण में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोत्सवाना के गैबोरोन स्थित सर सेरत्से खामा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की बोत्सवाना की पहली राजकीय यात्रा है।
भारत-बोत्सवाना मैत्री की गहराई को दर्शाते हुए एक विशेष भाव के रूप में, बोत्सवाना के राष्ट्रपति महामहिम एडवोकेट ड्यूमा गिदोन बोको ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Related posts

आरा सांसद ने आपदा प्रबंधन विधेयक 24 का नही किया समर्थन,उठाए सवाल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 नवंबर 24

rktvnews

श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर कई कार्यक्रम होंगे जिसकी तैयारी जोरों पर।

rktvnews

जिला कलक्टर ने किया गोगामेड़ी मेले का निरीक्षण, उचित मूल्य कि दुकान और स्मार्टफोन शिविर में जांची व्यवस्थाए।

rktvnews

अधिवक्ता दिवस के रूप में आखिर क्यों मनाई जाती है भारत रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती?

rktvnews

गिरीडीह:जनगणना-2027 के जागरूकता हेतु प्रचार वाहन रवाना।

rktvnews

Leave a Comment