RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री से महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखण्ड की गौरव, क्रिकेटर स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)12 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को शासकीय आवास में महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखण्ड की गौरव, क्रिकेटर स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री ने स्नेह राणा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश और उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और संघर्षशीलता से देश और प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्नेह राणा जैसी खिलाड़ी उत्तराखण्ड की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, नौकरी और आर्थिक सहायता जैसी सभी सुविधाएं दी जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने स्नेह राणा को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी यह उपलब्धि उत्तराखण्ड की खेल प्रतिभाओं के लिए एक नया प्रेरक अध्याय है।
स्नेह राणा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से खिलाड़ियों को जो सहयोग मिल रहा है, उससे राज्य में खेलों का वातावरण और अधिक सशक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।
इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल,अमित सिन्हा भी उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर: डी.के. कॉलेज, डुमराॅव में कॉलेज की संस्थापिका धरिक्षणा कुवंरी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 अप्रैल 26

rktvnews

भोजपुर: स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण द्वारा लगातार चल रहा है सभी प्रखंडों में जागरूकता अभियान।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की खेप की बरामद।

rktvnews

भोजपुर:बाण लगते ही मूर्छित हुए लक्ष्मण, विलाप करने लगे राम।

rktvnews

गिरीडीह:अपर समाहर्ता ने की राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार से जुड़ी बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment