आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 6 अक्टूबर। श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारी को लेकर शीतल टोला में एक बैठक आनंद मोहन सिंहा की अध्यक्षता में हुई। उपस्थित सदस्यों ने पूजा को भव्यता के साथ मनाने के लिए सम्मति से निर्णय लिया गया जो 15 नवंबर 2023 को है।
विगत वर्ष की भांति इस बार भी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन का वितरण किया जाएगा।भोजपुर की महिला पहलवान राधा कुमारी ,नृत्यांगना खुशबू कुमारी, मेयर इंदु देवी, पूनम सिंह, सुनील सिंह गोपाल, डॉ भीम सिंह भवेश,रणधीर कुमार, दीपक कुमार अकेला, जगदीश नलिन जी, डॉ मोहन प्रसाद, श्रेयांश जैन, डॉ दीपक कुमार, डॉ रवि शंकर, डॉ केके सिंह , डॉ अखिल जैन ,हीरा जी ,तारकेश्वर प्रसाद सिंह देवराज ओझा, कंचन किशोर,रविंद्र भारती , अभिनव प्रकाश को सम्मानित करने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।इस बैठक में अध्यक्ष डॉ बृजेश कुमार सचिव सूरज कुमार कुमार निर्मल उर्फ सुधीर जी ,सत्येंद्र स्नेही ,डॉ बालाजी ,डॉ आर आर श्रीवास्तव, डॉ रमेश कर्ण,संतोष सहाय, यमुना लाल, तारकेश्वर शरण सिंहा, विमलेश श्रीवास्तव ,श्रीकांत प्रसाद ,श्री शंकर जी ,रिंकू सिंहा उपस्थित रहीं।
