RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया गोगामेड़ी मेले का निरीक्षण, उचित मूल्य कि दुकान और स्मार्टफोन शिविर में जांची व्यवस्थाए।

हनुमानगढ़/राजस्थान 26 अगस्त। जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने शुक्रवार को गोगामेडी में भरने वाले गोगाजी के मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोगाजी मंदिर के अलावा गोरखनाथ टीले का भी निरीक्षण किया तथा स्वयं ने भी गोगाजी की समाधि के दर्शन किए। मौके पर संबंधित अधिकारियों को बैरिकेडिंग दुरस्त करने के निर्देश दिए । जिला कलेक्टर ने भीड़ कंट्रोल करने के लिए पुलिस विभाग तथा नोहर एसडीएम को निर्देशित किया ।
इस दौरान अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट वितरण योजना के अंतर्गत गोगामेडी उचित मूल्य की दुकान पर वितरित हो रही राशन किट का निरीक्षण भी किया तथा राशन डीलर को फूड पैकेट को शीघ्र जरूरतमंद तक पहुंचाने के निर्देश दिए । इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत वितरित हो रहे निशुल्क स्मार्टफोन के लिए जिले में 9 कैंप आयोजित किया जा रहे है। जिसमें से प्रत्येक ब्लॉक पर एक-एक कैंप आयोजित हो रहा है, किसी सिलसिले में भादरा ब्लॉक के अंबेडकर भवन में संचालित हो रहे शिविर का जिला कलेक्टर ने भादरा एसडीएम के साथ निरीक्षण किया। शिविर इंचार्ज को व्यवस्थाए दुरुस्त रखने तथा आमजन को किसी भी तरीके की परेशानी ना हो इस बात का ध्यान रखने का निर्देश दिया ।
इस अवसर पर जिला कलक्टर के अलावा नोहर एडीएम चंचल वर्मा, नोहर एसडीएम सत्यनारायण सुथार, भादरा एसडीएम शकुंतला चौधरी, आरपीएस सुभाष गोदारा इत्यादि साथ रहे ।

Related posts

एमडी एवं को-फाउंडर साहिल नायर मिलाप कॉस्मेटिक्स के नाम से मशहूर मिला ब्‍यूटी को लॉन्‍च करेंगे।

rktvnews

वैशाली:आगामी विधानसभा चुनाव–2025 की तैयारी: BICA सभागार, हाजीपुर में 359 सेक्टर पदाधिकारियों एवं 359 पुलिस सेक्टर पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ पं. भातखंडे व पं. पलुस्कर स्मृति समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे भाजपा की बैठक आयोजित।

rktvnews

नारनौल:वीर बाल-दिवस पर बालकाव्य-सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

एनएसएस इकाई 2 ने एस बी कॉलेज में मनाया सद्भावना दिवस।

rktvnews

Leave a Comment