RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जनगणना-2027 के जागरूकता हेतु प्रचार वाहन रवाना।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)11 मई।उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रचार वाहन (जागरूकता रथ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं डिजिटल स्वरूप दिया गया है, जिससे आम नागरिक स्वयं भी इसमें भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) का चरण निर्धारित है। इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर से ओटीपी आधारित लॉगिन कर राज्य, जिला एवं स्थानीय विवरण का चयन करते हुए डिजिटल मानचित्र पर अपने आवास का चिन्हांकन करना होगा। इसके उपरांत मकान एवं परिवार से संबंधित विवरण भरकर सबमिट करने पर SE ID प्राप्त होगा, जिसे संबंधित प्रगणक को उपलब्ध कराना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जनगणना-2027 के बारे में जागरूक करेगा तथा स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस डिजिटल पहल से जुड़ सकें। उपायुक्त ने आमजन से अपील किया कि वे जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग करें और स्व-गणना के माध्यम से सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं।
मौके पर उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने कहा कि जनगणना 2027 देश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसके सफल क्रियान्वयन में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। जागरूकता वाहन के माध्यम से जिले में जनजागरूकता का व्यापक वातावरण तैयार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ सकें।

Related posts

छत्तीसगढ: मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट- 2024, अतिरिक्त जिला कलक्टर की मौजूदगी में 1500 करोड़ के निवेश करारों पर बनी सहमति – 15 हजार रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

भोजपुर: अपने बच्चों के भविष्य व बिहार मे परिवर्तन के लिए वोट दें : प्रशांत किशोर 

rktvnews

भोजपुर:समेकित बाल विकास योजना से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री के भाषणों में सत्ता जाने का भय सुनाई दे रहा : शिवानंद तिवारी

rktvnews

आईएन-यूएसएन बचाव और विस्फोटक आयुध निपटान अभ्यास- साल्वेक्स।

rktvnews

Leave a Comment