RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )07 नवंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के द्वारा प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा मासिक निरीक्षण दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों, 31 गांडेय विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी, गुलाम समदानी, अग्निशमन पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में आयोजित दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का किया शुभारंभ।

rktvnews

भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया।

rktvnews

भोजपुर:युगेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव के श्रद्धांजलि सभा सैकड़ों हुए सम्मिलित।

rktvnews

चतरा:वित्त पोषित योजना प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत PMAGY सामाजिक अंकेक्षण हेतु बैठक।

rktvnews

एनटीपीसी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अंतिम लाभांश के रूप में 30 प्रतिशत चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का भुगतान किया।

rktvnews

जिला नियोजनालय द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क।

rktvnews

Leave a Comment