RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:हंटरगंज प्रखण्ड के डुमरीकला व लावालौंग प्रखण्ड के लावालौंग पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

चतरा/झारखण्ड 07 दिसंबर।जिले के हंटरगंज प्रखण्ड के डुमरीकला पंचायत, लावालौंग प्रखण्ड के लावालौंग पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में फूलो झानों आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टूडेंस क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग अलग प्रखण्ड में लाभुक हजारो की संख्या में कार्यक्रम में पहुंच आवेदन कर योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट समस्याओं से संबंधित मामले का निष्पादन किया जा रहा है।आज के शिविर में हंटरंगज प्रखण्ड के डुमरीकला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में कुल 1393 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 321 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया, लावालौंग प्रखण्ड के लावालौंग पंचायत में 1382 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें 258 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
बताते चले कि दिनांक 08.12.2023 को चतरा प्रखण्ड के देवरिया पंचायत, इटखोरी प्रखण्ड के शहरजाम पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के सबानों पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के कोयद पंचायत, प्रतापपुर प्रखण्ड के मोनिया पंचायत, हंटरगंज के चकला पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सभी आम जनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले सकते है।

Related posts

एमएलसी के चुनाव को लेकर जहानाबाद में हो रही बैठक में दो दलों के कार्यकर्ता आपस में उलझे ।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन (एमसीटीएम) रेलवे स्टेशन किए जाने का अनावरण किया।

rktvnews

भारत की ‘योग वॉरियर’ बनीं स्मिता कुमारी, दो बार रचा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप पर तापा एकादश का कब्जा।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में इटाढी प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

पटना:स्वामी जी का अध्यात्मिक संदेश दुनिया को सदा आलोकित करते रहेगा : राजीव रंजन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment