
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 जुलाई।जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार,शाहपुर अंचल के बाढ़ प्रभावित गांव जबईनिया में सामुदायिक रसोई के माध्यम से लगातार लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में आपदा प्रबंधन के प्रभारी पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों के साथ सामूहिक रूप से भोजन किया और मौके पर ही भोजन की गुणवत्ता को लेकर लोगों से सीधा फीडबैक लिया।
