RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को किया संबोधित, कहा- प्रशिक्षण में अपनी शंकाओं को दूर कर लें, मतदान दिवस पर कोई लापरवाही नहीं हो।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)31 अक्टूबर।घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन-2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला विश्वविद्यालय, सिदगोड़ा में 30 अक्टूबर से प्रारंभ है । पहले दिन PO, P1 वहीं आज दूसरे दिन मतदान दल में शामिल P2 एवं P3 को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार किया जा रहा है ।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण आधार है, ऐसे में सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करें । उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर लापरवाही या असावधानी की कोई गुंजाइश नहीं है । प्रत्येक मतदान कर्मी को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करना अनिवार्य है, उन्होने स्षप्ट कहा कि सभी प्रशिणार्थी अपनी शंकाओं को प्रशिक्षण में ही दूर कर लें।
प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रायोगिक अभ्यास (Hands-on Training) कराया गया जिसमें मशीन की कार्यप्रणाली, मॉक पोल, सीलिंग एवं पैकिंग की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मतदान से संबंधित फॉर्म भरने, सील करने एवं लिफाफों की पैकिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही PRO एवं ILMS एप के उपयोग की भी जानकारी दी गई ताकि मतदान दिवस पर रिपोर्टिंग, उपस्थित दर्ज करने और अन्य संचार कार्यों में सुगमता रहे।
प्रशिक्षकों द्वारा मतदान दलों द्वारा की जाने वाली सामान्य त्रुटियों (Common Errors) जैसे फॉर्म में त्रुटि, मशीन हैंडलिंग में लापरवाही, सीलिंग के समय क्रम की भूल आदि से बचने के उपायों पर विशेष बल दिया गया। साथ ही मतदान के बाद की प्रक्रिया, स्ट्रॉन्ग रूम तक सुरक्षित परिवहन एवं जमा करने की विधि पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।

Related posts

खैरागढ़ विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि : युवा उत्सव में ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल।

rktvnews

राष्ट्रपति 15 से 17 जनवरी तक मेघालय और असम का दौरा करेंगी।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर का जीवन और संघर्ष हमारे लिए प्रेरणा : कन्हैया बहादुर सिन्हा

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की दुबई के निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में DMFT और ABF की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment