RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़ विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि : युवा उत्सव में ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल।

I.K.S.V.V. के विद्यार्थियों ने क्लासिकल वोकल और कोलाज सहित कई विधाओं में लहराया परचम।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 30 नवंबर। भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा 39वें सेंट्रल जोन यूनिफेस्ट के अंतर्गत एमजीएम विश्वविद्यालय संभाजी नगर महाराष्ट्र में आयोजित युवा उत्सव में इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ (छ.ग.) के विद्यार्थियों ने ओवरऑल तृतीय स्थान हासिल किया है। कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने निर्देशन में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से विद्यार्थीगण अलग-अलग विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने युवा उत्सव में भाग लिए थे।
इस दौरान विद्यार्थियों ने क्लासिकल वोकल में प्रथम, कोलाज में प्रथम, लाइट वोकल में प्रथम, ग्रुप सॉन्ग में प्रथम, क्लासिकल डांस में द्वितीय, पेंटिंग में द्वितीय, वायलिन में तृतीय, लोक नृत्य में चतुर्थ, वन एक्ट में चतुर्थ, माइम चतुर्थ, स्कल्पचर में चतुर्थ, फोक ऑर्केस्ट्रा में चतुर्थ, हिंदी वाघमिता में पंचम, मिमिक्री में पंचम, प्रोसेशन में द्वितीय, गायन में ओवरऑल प्रथम एवं फाइन आर्ट्स में ओवरऑल द्वितीय स्थान हासिल किए हैं। इस तरह विद्यार्थियों ने युवा उत्सव में ओवरऑल तृतीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया है। टीम मैनेजर के रूप में श्री कपिल सिंह वर्मा सहायक प्राध्यापक एवं डॉ. गुंजन तिवारी अतिथि व्याख्याता साथ रहे।

इन कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

युवा उत्सव में दात्री संत, मोनिका निराला, शगुन पाठक, प्रियांशु पांडे, अजय कुमार कुशवाहा, आर्यन मल्होत्रा, प्रथा रामटेके, निखिल आनंद, प्रिया कुमारी, सराक्षी सक्सेना, गुलशन साहू, गिरीश दास, यामीर भोई, आदित्य टांडी, खुशी वर्मा, झरना देवहारी, डिम्पल पुलस्त्य, नम्रता गांवर, सिद्धार्थ दिवाकर, सूरज कुमार, डेरहू, प्रहलाद ध्रुव, वंदना, हर्ष चंद्राकर, करण कुमार, सुखराम साहू, खिलेश, दिशा चतुर्वेदी, हर्ष गिरी भट्ट, अंकित सिंह, अभिनव पाटले, भैरवी साहू, रोशन, अंशु बंगारी, किशन साहू, कानन खंडेलवाल, समीर सोनी, ध्रुव सिंह बघेल, डॉली अहिरवार, धीरेन्द्र, खुशी श्रीवास्तव, वेद प्रकाश रावटे, प्रियांशु, अमित कुमार पटेल ने शानदार प्रस्तुति दी।
इनके साथ विद्यार्थी संगतकार के रूप में रामकृष्ण पटेल, फिजम महेंद्र सिंह, साक्षी, आदित्य जैन, अनुराग प्रकाश पंडा व आलोक कुमार मिश्रा तथा पेशेवर संगतकार के रूप में रामचंद्र सरपे, परमानंद पाण्डेय, मौलश्री सिंह, दीपक दास महंत, रोशन कुमार, राम जोंधले व सफ़ीक हुसैन मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों को कुलपति डॉ. लवली शर्मा सहित शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों सहित विश्वविद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related posts

दुमका:हाईवे किनारे स्थित 61 विद्यालयों में बनेगी चहारदीवारी, डीएमएफटी बैठक में उपायुक्त का निर्देश।

rktvnews

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव दर्शकों को एक बार फिर रोमांचित करने के लिए तैयार: 18वां संस्करण पांच शहरों में अविस्मरणीय अनुभव कराएगा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री मोरारजीभाई देसाई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बक्सर:मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

बागपात :पीएम आवास योजना ग्रामीण में पुरानी पात्रता शर्तों में बदलाव को लेकर सरकार ने किये बदलाव , ट्योढी गांव में संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment