RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति 15 से 17 जनवरी तक मेघालय और असम का दौरा करेंगी।

नई दिल्ली/14 जनवरी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 से 17 जनवरी, 2024 तक मेघालय और असम के दौरेपर रहेंगी।
राष्ट्रपति कल 15 जनवरी को तुरा के पीए संगमा स्टेडियम में मेघालय खेलों का उद्घाटन करेंगी।
राष्ट्रपति 16 जनवरी कोतुरा के बाल्जेक हवाई अड्डे पर स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को संबोधित करेंगी औरवर्चुअल तरीके से तुरा में नए एकीकृत प्रशासन परिसर की आधारशिला रखेंगी। उसी दिन, वह मावफलांग में एक सभा को संबोधित करेंगी और वर्चुअल तरीके से उन्नत रोंगजेंग मांगसांग एडोकग्रे रोड और मैरांग रानीगोडाउन अजरा रोड का उद्घाटन करेंगी।इसके साथ ही राष्ट्रपति शिलांग पीक रोपवे और कोंगथोंग, मावलिंगोट और कुडेनग्रिम गांवों में पर्यटक आवासों की आधारशिला रखेंगी। शाम को, राष्ट्रपति शिलांग के राजभवन में मेघालय सरकार की ओर से उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 जनवरी को असम के तारालांगसो, दीफू में कार्बी युवा महोत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगी।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 18 अप्रैल 26

rktvnews

एक फिल्मकार के रूप में मेरा यह कर्तव्य है कि मैं जागरूकता लाऊं और लोगों को सबकुछ गवां कर फिर से उठ खड़े होने की कहानी बताऊं: धनीराम टिस्सो, कार्बी फीचर फिल्म ‘मीरबीन’ के निर्माता

rktvnews

सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने स्वास्थ्य विभाग के लिए सब सेन्टर एवं केन्द्र हेतु जमीन चिन्हित करने के निमित की बैठक।

rktvnews

राज्य से प्रेरणा लेकर ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान देश में लागू – पोर्टल से बीमा क्लेम वितरण में राजस्थान देश में अव्वल – अब तक 19 हजार 900 करोड़ का फसल बीमा क्लेम वितरित।

rktvnews

सफलता की कहानी:पहली पीढ़ी के उद्यमियों को सशक्त बनाती सथवारो पहल।

rktvnews

Leave a Comment