RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:पोस्टल बैलेट से मतदान शुरू, दो दिनों में 117 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग।

सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान, मतदान कर्मी, पुलिस बल एवं गृह रक्षक, अनिवार्य सेवा, अन्य श्रेणी, वोटर ऑन इलेक्शन ड्यूटी पोस्टल बैलेट से कर रहे मतदान।

02 नवम्बर से होगी होम वोटिंग की शुरुआत।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)31 अक्टूबर।घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले के वैसे सरकारी कर्मचारी जिन्हें निर्वाचन कार्य में लगाया गया है वे महिला विश्वविद्यालय स्थित फैसिलिटेशन सेंटर पर पोस्टल बैलेट से मतदान कर रहे हैं । 30 अक्टूबर से मतदान शुरू है जिसमें दो दिनों में 117 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले दिन 56 एवं दूसरे दिन 61 लोगों ने मतदान किया।
मतपत्र कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार फैसिलिटेशन सेंटर पर 30 से 31 अक्टूबर, 03 और 04 नवंबर तथा 06 से 08 नवंबर तक सरकारी पदाधिकारी/ कर्मचारी, चालक कंडक्टर, वीडियोग्राफर मतदान करेंगे। आवश्यक सेवा प्रदाता (AVES) 05 से 11 नवंबर तक तथा निर्वाची पदाधिकारी घाटशिला के कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/ कर्मी 08 से 10 नवंबर तक पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे।
वहीं, घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के 85+ आयु एवं कम से कम 40 फीसदी दिव्यांगता वाले मतदाताओं को पहले चरण में 02-07 नवंबर तक एवं दूसरे चरण में 09-10 नवंबर तक होम वोटिंग माध्यम से पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान कराया जाएगा । मतदान कर्मी मतदाताओं के घर जाकर मतदान करायेंगे।

Related posts

पूर्वी चंपारण:डिपार्टमेंट ऑफ़ मीडिया स्टडीज, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतीहारी के छात्रों को जिलाधिकारी ने दिया प्रमाण पत्र

rktvnews

बेतिया:सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को हर गरीब तक पहुंचाने में मदद करेगी विधिक सेवा शिविर : जिला जज

rktvnews

नेकदिल इंसान स्मृति शेष कामेश्वर प्रसाद सिन्हा के श्राद्ध कर्म पर सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजली ।

rktvnews

पटना:गुरु तेग़बहादुर सिंह को समर्पित होगा साहित्य सम्मेलन का 44 वाँ महाधिवेशन।

rktvnews

गिरीडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बोले डा अमित मानसिक अस्वस्थता से उत्पादकता एवं अर्थव्यवस्था होता है प्रभावित।

rktvnews

Leave a Comment