RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित।

आम जनता के समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर भी होता है जनता दरबार का आयोजन: उपायुक्त

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)12 सितंबर।उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
उपायुक्त श्री यादव के समक्ष अपनी समस्याओं को रखते हुए सर्वप्रथम डंडई प्रखंड के अलीमुद्दीन अंसारी ने आवेदन समर्पित करते हुए बताया कि तीन-चार साल पूर्व उन्होंने इसमाइल अंसारी से दो कट्ठा जमीन 02 लाख 20 हज़ार में खरीदी थी। परंतु विक्रेता द्वारा अभी तक क्रेता को उक्त भूमि पर दखल कब्जा नहीं करने दिया जा रहा है एवं जबरन उक्त भूमि पर विक्रेता द्वारा ही भवन निर्माण किया जा रहा है। क्रेता अलीमुद्दीन अंसारी को ना तो भूमि पर दखल कब्जा करने दिया जा रहा है और ना ही पैसा वापस किया जा रहा है। उन्होंने उपायुक्त से उक्त मामले में उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। केतार प्रखंड के परती कुशवानी निवासी दीपक कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग के सहाय्य शाखा से डूब कर मृत्यु होने के उपरांत मिलने वाली सहायता राशि के संबंध में आवेदन समर्पित किया। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री दिव्या रानी की मृत्यु सोन नदी में नहाने के दौरान डूब कर हो गई है। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाली सहायता/मुआवजा राशि हेतु उन्होंने सभी कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर ली है परंतु अभी तक मुआवजा राशि का भुगतान किसी कारणवश लंबित है। अत: उन्होंने मुआवजा राशि के भुगतान हेतु अनुरोध किया है। प्रखंड भंडरिया के नौका-मरदा निवासी ग्रामीणों ने राशन वितरण में जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा गड़बड़ी करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि जन वितरण प्रणाली दुकान गुलाब महिला समूह द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरती जाती है। कई बार अंगूठा लगवा लेने के बाद सैकड़ो लोगों को राशन से वंचित कर दिया जाता है। उन्होंने मामले की जांच कराते हुए उचित कार्रवाई करने एवं बकाया राशन को वितरित कराने का अनुरोध किया है। रमना प्रखंड के मड़वनिया निवासी नन्हकू प्रजापति ने सड़क चौड़ीकरण में अधिग्रहण किए गए भूमि के विरुद्ध मुआवजे की मांग हेतु आवेदन समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि अधिग्रहण किए गए कूल भूमि में से चार डिसमिल भूमि का मुआवजा राशि लंबित है। उन्होंने शेष अधिगृहित भूमि के मुआवजा भुगतान करने का अनुरोध किया है।
इसी प्रकार बारी-बारी से लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बताया कि आम जनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु जिला स्तर एवं सभी प्रखंडों में सप्ताह के दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें संबंधित व्यक्ति अपनी समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रख सकते हैं एवं निदान पा सकते हैं।

Related posts

भारत मौसम पूर्वानुमान और जलवायु अध्ययन में अग्रणी भूमिका निभाएगा: किरेन रिजिजू

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में उमंग-2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

झारखंड: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आर्यभट्ट सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित!जाति, धर्म से ऊपर उठकर बिना किसी प्रलोभन मताधिकार का प्रयोग करें : राज्यपाल

rktvnews

मुख्यमंत्री का कोटा दौरा- मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट भूमि का किया निरीक्षण राज्य सरकार एयरपोर्ट विकास के लिए प्रतिबद्ध हमने निःशुल्क जमीन दी, अब केंद्र बढ़ाए कदमः मुख्यमंत्री – कोटा से सांसद व लोकसभा अध्यक्ष को करने चाहिए प्रयास – केंद्र सरकार के मना करने पर राजस्थान सरकार कराएगी विकास

rktvnews

चंदौली काव्य संगम का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ : आज के छात्र ही कल के नागरिक, स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित हों युवा: राज्यपाल, रमेन डेका

rktvnews

Leave a Comment