RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेशानुसार 09 नवंबर के अपराह्न 05:00 बजे से 11 नवंबर अपराह्न 05:00 बजे तक घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में ड्राई डे घोषित।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी (फाइल फोटो)

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)29 अक्टूबर।45-घाटशिला(अ.ज.जा) उपचुनाव हेतु 11 नवंबर को मतदान दिवस निर्धारित है। इसके मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकरी कर्ण सत्यार्थी द्नारा उत्पाद अधिनियम की धारा 26 में प्रदत्त शक्तियों के तहत, घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 09.11.2025 के अपराह्न 05:00 बजे से दिनांक 11.11.2025 के अपराह्न 05:00 बजे तक शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया गया है ।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ग) में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार दिए गए अन्य दिशा- निर्देश निम्नवत हैं

(1) मतदान क्षेत्र में किसी निर्वाचन के लिए मतदान समाप्त होने के लिए नियत समय के साथ समाप्त होने वाली अड़तालीस घंटे की अवधि के दौरान उस मतदान क्षेत्र के भीतर, किसी होटल, भोजन, पाठशाला दुकान में अथया किसी अन्य लोक या प्राइवेट स्थान में कोई भी स्पिरिटयुक्त किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ न तो विक्रय किया जाएगा, न दिया जाएगा और न वितरित किया जाएगा।

(2) कोई भी व्यक्ति, जो उपधारा (1) के उपबंधों का उल्लंघन करेगा वह कारावास से जिसकी अवधि छह मास तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, जो दो हजार रुपये तक का हो सकेगा, या दोनों से दण्डनीय होगा ।

(3) जहाँ कोई व्यक्ति इस धारा के अधीन किसी अपराध के लिए सिद्धदोष ठहराया जाता है, वहाँ स्पिरिटयुक्त, किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति के अन्य पदार्थ, जो उसके कब्जे में पाए जाएं, अधिहरण के दायी होंगे और उनका व्ययन ऐसी रीति से किया जाएगा जो विहित की जाए।

Related posts

महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के भोजपुरी सम्मेलन में अरविंद चित्रांश की होगी विशेष उपस्थिति।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुमला में अंतर्राज्यीय जनसंस्कृति समागम समारोह-कार्तिक जतरा में शामिल हुईं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

पटना:अभाकाम प्रदेश कार्यसमिति के मुख्य अतिथि के लिए मंत्री नितिन नवीन से मिल अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने ली सहमति।

rktvnews

रेडक्रॉस ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन आवश्यक:प्रांतीय रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर बी बी सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment