RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:उमेश क्रिकेट क्लब 129 रनों से विजयी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 दिसंबर।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में बुधवार को तेघरा क्रिकेट क्लब बनाम उमेश क्रिकेट क्लब रेड के बीच मैच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उमेश क्रिकेट क्लब की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए| उमेश क्रिकेट क्लब की तरफ से ऋषभ ने सर्वाधिक 64 रन, राजा सिंह ने 20 रन और सुधांशु सिंह ने नाबाद 14 रनों का योगदान किया |श्रीमन राय ने 16 रन बनाए |अतिरिक्त रनो की संख्या 42 रही |तेघरा क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिव्य शांडिल्य एवं पुष्पेंद्र ने चार-चार विकेट लिए |अंकित तिवारी को एक विकेट मिला |
187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेघरा क्रिकेट क्लब की पूरी टीम मात्र 58 रन बना कर आउट हो गई| पुष्पेंद्र ने 25 रन बनाए |इसके अलावा तेघरा क्रिकेट क्लब का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका |उमेश क्रिकेट क्लब रेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद राजा और प्रिंस ने तीन-तीन विकेट ,रोचक ने दो विकेट, सुधांशु तथा आदित्य ने एक-एक विकेट लिया| इस प्रकार उमेश क्रिकेट क्लब रेड ने यह मैच 129 रनों से जीत लिया |आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में युवराज एवं अंकुर थे ,स्कोरिंग अमृतोष ने की |मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव, लीग संचालक आकाश कुमार ,कुमार विजय, सीनियर खिलाड़ी अभिषेक रंजन, धनंजय, जितेंद्र यादव उपस्थित थे |
कल का मैच जूनियर डिवीजन में भोजपुर पैंथर बनाम आरा क्रिकेट अकादमी बी के बीच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होगा| इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी।

Related posts

गिरीडीह:PC & PNDT अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त की बैठक।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं यूनिसेफ के बीच एसपीडीआरआर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में रोड टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध’ विषय पर गृह मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने और चार श्रम कोड कानून की वापसी को लेकर माले का सड़क जाम।

rktvnews

भोजपुर:दांतों के इलाज के लिए, एमएलसी सोनू राय ने फीता काटकर डेंटल हॉस्पिटल का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment