RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:लेदर एवं फुटवियर सेक्टर में निवेश के लिए बिहार है तैयार, उद्योग प्रतिनिधिमंडल ने मेगा लेदर पार्क का किया दौरा।

मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में FDDI, IFCOMA एवं प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल बैठक।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)22 सितंबर।बिहार में लेदर एवं फुटवियर सेक्टर में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा आज उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में राउंडटेबल बैठक आयोजित की गई। बैठक से पहले उद्योग प्रतिनिधियों के दल ने इंडस्ट्रियल एरिया, महवल, मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं निवेश की संभावनाओं का जायजा लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा, “हमारा प्रयास ऐसा इकोसिस्टम तैयार करना है, जहां उद्योग आसानी से स्थापित हों, सुगमता से संचालित हों और अपने कारोबार का विस्तार कर सकें। यह पार्क बिहार में एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम विकसित करने और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर है।”

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा, “बिहार बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर और नीतिगत इकोसिस्टम को लगातार मजबूत कर रहा है। यह पार्क एक समर्पित औद्योगिक क्षेत्र उपलब्ध कराता है, जहां इस सेक्टर का एकीकृत इकोसिस्टम विकसित किया जा सकता है।”

महवल औद्योगिक क्षेत्र के दौरे के अनुभव को साझा करते हुए FDDI के प्रबंध निदेशक विवेक शर्मा (IRS) ने कहा, “बिहार में विकसित हो रहे औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर का स्तर और उपलब्ध सुविधाएं देखकर हम प्रभावित हुए हैं। पर्याप्त औद्योगिक भूमि और फुटवियर उद्योग के लिए संपूर्ण इकोसिस्टम विकसित करने की संभावनाएं बिहार को इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बनाती हैं।”

IFCOMA के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा, “महवल में उपलब्ध औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर बिहार में मौजूद संभावनाओं को समझने का अच्छा अवसर मिला। फुटवियर एवं कंपोनेंट्स के विनिर्माण के लिए बिहार में एक महत्वपूर्ण हब के रूप में विकसित होने की क्षमता है। यहां निवेश और विस्तार की अच्छी संभावनाएं हैं और हम इसको आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।”

राउंडटेबल बैठक में उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार; बियाडा के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार; उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता; संयुक्त सचिव खंडेकर श्रीकांत कुंडलिक; FDDI के प्रबंध निदेशक विवेक शर्मा, IRS सहित FDDI एवं IFCOMA के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में Reliance, Bata, Aqualite Footwear, ABC Leathers, Competence Exports और Soleworks Footwear सहित लेदर एवं फुटवियर क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उद्योग प्रतिनिधिमंडल ने मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क में उपलब्ध आधारभूत संरचना एवं संभावनाओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी तथा पार्क में आगे निवेश एवं विस्तार की संभावनाओं को लेकर रुचि व्यक्त की। बैठक में विनिर्माण, कुशल मानव संसाधन, सप्लाई चेन तथा बिहार में लेदर एवं फुटवियर सेक्टर के मजबूत इकोसिस्टम के विकास पर भी चर्चा हुई।

Related posts

मध्यप्रदेश:राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने 2 करोड़ 25 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 27 जून को भोपाल तथा शहडोल आगमन।

rktvnews

दिव्यांगता अभिशाप नहीं, अपने हौसले और जज्बे से पाई जा सकती है विजय।

rktvnews

भोपाल:यशोदा मैया ने भगवान श्रीकृष्ण को जैसी शिक्षा और संस्कार दिए, वैसे ही शिक्षा और संस्कार आंगनवाड़ी से दिए जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

शौमिल प्रिया ने अपने जन्मदिन पर उपयोगी सामान किया अनुदानित!सेवा में सहयोगी बनना हमारी सभ्यता और संस्कृति:शौमील प्रिया

rktvnews

मध्यप्रदेश:विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बनाएंगे मॉडल – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment