RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

बागपत:बूथ लेवल अधिकारी 979 व 102सुपरवाईजरों को जनता वैदिक इंटर कॉलेज में दिया गया प्रशिक्षण।

बागपत/उत्तर प्रदेश 19 अक्टूबर।भारत निर्वाचन आयोग आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन – 2024 एवं अर्हता तिथि 01-01-2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2024 सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (SVEEP) के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता हेतु जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जनता वैदिक इंटर कॉलेज, बड़ौत में बूथ लेवल अधिकारी979 व 102सुपरवाईजरों का प्रशिक्षण दिया गया जिसमे विधानसभा क्षेत्र 50छपरौली के 340,विधानसभा क्षेत्र 51 बड़ौत के 308 व विधानसभा क्षेत्र 52 बागपत के 331बूथ लेवल अधिकारीयों को प्रशिक्षण दिया गया।
बूथ लेवल अधिकारी के कर्तव्य बताए गए दावों एवं आपत्तियों को प्राप्त करना ,घर-घर जाकर निर्वाचन नामावली का सत्यापन और जांच करें, मतदाताओं के फोटो प्राप्त करना मतदाताओं के मोबाइल नंबर प्राप्त करना जिन लोगों के नाम हटाए जाने हैं उन्हें नोटिस जारी करने के संबंध में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करना। सही एवं पात्र व्यक्ति को फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर 2023 तक है जिसमे विशेष अभियान 4 नवंबर 5 नवंबर, 25 नवंबर, 26 नवंबर, 2 दिसंबर, 3 दिसंबर को चलाया जाएगा जिसमें दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर को किया जाएगा जिसमें फार्म 6 में नाम जोड़े जाएंगे ,फार्म 7 में आपत्तियां (नाम काटे जाएंगे) प्रारूप 8 में नाम संशोधन किया जाएगा और निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जायेगा और जिन छात्र-छात्राएं या अन्य की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो वे भी वोटर लिस्ट में अपना नाम सम्मिलित अबश्य करा सकते हैं।
जलाल निर्वाचन अधिकारी ने कहा निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रिया में आप लोगों को कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है इसे मनोयोग से मन लगाकर कार्य करें कार्य को जितनी लग्नता के साथ किया जाता है कार्य उतना ही सरल हो जाता है इसलिए अपने दायित्वों का सत्यम निष्ठा ईमानदारी के साथ निर्भन करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ,समस्त एसडीएम निकेत वर्मा ,ज्योति शर्मा, डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा:जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का डीएम ने किया उद्घाटन।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने किया डुमरांव एवं ब्रह्मपुर विधान सभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण।

rktvnews

दुमका: बोल बम का नारा है, जाना जरूर है”..सावन की दूसरी सोमवारी को बड़ी संख्या में बासुकीनाथ पहुंचे श्रद्धालु।

rktvnews

खैरागढ़:भारत में कला और संस्कृति का नया अध्याय : आईकेएसवी-डीडीयूजीयू के एमओयू से शैक्षिक क्रांति।

rktvnews

रांची:ब्रेस्ट कैंसर जांच के लिए रांची सदर अस्पताल में लगी मेमोग्राफी मशीन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिला पदाधिकारी के नाम और प्रोफाइल फोटो से फर्जी आदेश जारी करने की कोशिश।

rktvnews

Leave a Comment