RK TV News
खबरें
Breaking News

सीतामढ़ी:बैंकों के लचर प्रदर्शन पर डीएम सख्त, कहा—ऋण स्वीकृति एवं डिस्बर्सल में शिथिलता बर्दाश्त नहीं

RKTV NEWS/सीतामढ़ी (बिहार)22 सितंबर।समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में आज जिला परामर्शदात्री समिति, जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में विभिन्न बैंकों के ऋण स्वीकृति, डिस्बर्सल एवं सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान बैंकों के लचर प्रदर्शन, ऋण स्वीकृति एवं डिस्बर्सल में अनावश्यक विलंब तथा विभिन्न योजनाओं के लंबित आवेदनों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने बैंक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में उद्योग, लघु उद्योग, सेवा आधारित उद्यम एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए बैंक ऋण प्रवाह में तेजी लाएं तथा सीडी रेशियो में सुधार सुनिश्चित करें।
उन्होंने पीएमएफएमई, एवं पीएम विश्वकर्मा योजनाओं के लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने तथा पात्र लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही डेयरी एवं मत्स्य क्षेत्र से जुड़े किसानों को ऋण वितरण में तेजी लाने को कहा।
जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को प्रत्येक माह नीलाम पत्र कार्यालय जाकर पंजी-9 एवं 10 का मिलान करने तथा प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर भी समयबद्ध मिलान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में डीडीसी श्वेता भारती, एलडीएम अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ कमल सिंह, बैंकिंग प्रभारी अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव, जीएम-डीआईसी प्रिया भारती, रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि सहित सभी प्रमुख बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सीएसआईआर-आईआईआईएम जम्मू-प्रशिक्षित सोलर मैकेनिकल इंजन ने ऑनर्सग्रैडयू 2025 छात्रवृत्ति पुरस्कार में शीर्ष सम्मान जीता।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ किया।

rktvnews

देवघर के 48वें उपायुक्त के रूप में सौरभ कुमार भुवानिया ने निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से पदभार ग्रहण किया

rktvnews

राजस्थान:1 जनवरी से मिलेगा 450 रूपए में गैस सिलेंडर: मुख्यमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:”प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” की स्वीकृति।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने सिवान में किया 558 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत की विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ।

rktvnews

Leave a Comment