
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 सितम्बर। भोजपुर जिला शाहपुर के गौतमनगर स्थित श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय मे “विद्यार्थी सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.डॉ. गुलाब फलाहारी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि यह दूसरा शिविर है। पिछली बार यह 25 अगस्त को आयोजित किया गया था जिसमें विद्यार्थियों के द्वारा जो मांग की गई थी वह प्रक्रियाधीन है। आज भी काफी संख्या मे विद्यार्थियों ने इस शिविर मे भाग लिया और रजिस्ट्रेशन करा कर सुझाव और शिकायत दर्ज कराया। इसमे ज्यादातर विद्यार्थियों ने महाविद्यालय मे खेल परिसर के लिए आवेदन किया। महाविद्यालय के नोडल पदाधिकारी डॉ.मनोज कुमार ने नये विद्यार्थियों को पंजीकरण करना सिखाया। इस शिविर मे डॉ शेर सिंह, डॉ आस्था कुमारी, डॉ छाया कुमारी, डॉ मनीष कुमार, डॉ राजेश कुमार, अजित कुमार राम, डॉ संतोष तिवारी, डॉ आफरीन बानो उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के सफल संचालन मे कॉलेज कर्मियों का भी सराहनीय सहयोग रहा।
