RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण:पर्यवेक्षण गृह ,मोतिहारी का किया गया संयुक्त निरीक्षण।

RKTV NEWS/मोतिहारी(पूर्वी चंपारण)14 फ़रवरी।विधि विवादित किशोरों के आवासन स्थल पर्यवेक्षण गृह मोतिहारी का गुरुवार को संयुक्त निरीक्षण जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान विधि विवादित किशोरों हेतु उपलब्ध करायी जाने वाली सभी सुविधाओं का जायमा लिया गया।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान गृह में उपलब्ध कराये जाने वाले भोजन के गुणवता इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी के द्वारा शाम का नाश्ता चख कर गुणवत्ता की जांच की गई ।साथ ही सर्दियों के मौसम को देखते हुए गृह के साफ- सफाई,कंबल,ऊनी वस्त्र इत्यादि पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा प्रधान दंडाधिकारी, किशोर न्याय परिषद को निदेश दिया गया कि मामलों को अविलंव निष्पादन करना सुनिश्चित किया जाए।
उक्त के साथ ही संयुक्त रूप से आवासित किशोरों को जीवन में पूर्व की गलतियों को भूलाकर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान गृह में कुल 60 किशोर आवासित थे।
इस अवसर पर सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई,प्रधान दंडाधिकारी, किशोर न्याय परिषद एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

Related posts

डीआरआई ने नगर कुरनूल जिले में एक गुप्त अस्थायी प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया, 3.14 करोड़ रुपये मूल्य की 31.42 किग्रा अल्प्राजोलम जब्त, एक गिरफ्तार।

rktvnews

सिवान:मकर संक्रांति महोत्सव में फैली सांस्कृतिक खुशबू।

rktvnews

भोजपुर: रामनवमी जुलूस का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में पंडित मदन मोहन मालवीय की संकलित रचनाओं की अंतिम श्रृंखला ‘महामना वांग्मय’ का विमोचन किया।

rktvnews

मुकुंदरा हिल्स और रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बाघ एवं बाघिन स्थानांतरित किए जाएंगे।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट।

rktvnews

Leave a Comment