
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित नगर पंचायत कार्यालय परिसर मे भारतीय जनता पार्टी (सेवा संकल्प) नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान सह वृक्ष रोपण कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, बंटी पांडे, शिव शंकर सिंह, रविन्द्र ओझा, राजेन्द्र मिश्र, भरत तिवारी उर्फ बिरजू, त्रिभुवन सिंह, भुअर पांडे सहित कई नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
