RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

सारण: विशिष्ट शिक्षक डॉ जफर हुसैन निलम्बित,प्रत्याशी के लिए मांग रहे थे वोट, दर्ज हुई प्राथमिकी।

RKTV NEWS/छपरा ( सारण)01 नवंबर।डॉ० जफर हुसैन, प्रभारी प्रधानाध्यापक (विशिष्ट शिक्षक), रामानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरुषोत्तमपुर सुवर्णा, दिघवारा के विरूद्ध प्राप्त परिवाद की जाँच में पाया गया कि उनके द्वारा राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होकर एक खास प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की गई है। उनका यह कृत्य आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के श्रेणी में आता है। ज्ञातव्य है कि सरकारी/मानदेय कर्मी के रूप में चुनाव में अनुचित प्रभाव डालना तथा किसी अभ्यर्थी के पक्ष में अपना विचार रखना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
इस कृत्य के लिये डॉ० जफर हुसैन, प्रभारी प्रधानाध्यापक (विशिष्ट शिक्षक), रामानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरुषोत्तमपुर सुवर्णा, दिघवारा के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण, द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही का संचालन शुरू किया गया है।

Related posts

गिरीडीह:15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

झारखण्ड:ग्रामीण विकास सचिव चंद्रशेखर की अध्यक्षता में स्टेट प्लांटेशन एडवाइजरी की बैठक।

rktvnews

बलिया:डॉ० रामसेवक निकल की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन।

rktvnews

बागपत:विनयपुर के आदेश बंसल ग्राम प्रधान के कारागार में होने पर, जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सदस्यों में सबसे वरिष्ठ एवं शिक्षित लोकेन्द्र पुत्र हरिकिशन को विनयपुर का कार्यवाहक ग्राम प्रधान नियुक्त किया।

rktvnews

भोजपुर: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया मौजमपुर में निर्मित फ्लोटिंग हाउस का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: अपर समाहर्ता द्वारा बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अधिकारियों, बी.एल.ओ. पर्यवेक्षकों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment