RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चार पंचायतों के नवनियुक्त विकास मित्रों को मिला नियुक्ति पत्र।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अगस्त।अनुमंडल कार्यालय, सदर, आरा में शुक्रवार को विभिन्न पंचायतों में रिक्त विकास मित्र के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, आरा ने चार चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त विकास मित्रों में पवन कुमार विद्यार्थी को ग्राम कडारी, प्रखंड आरा सदर, अखिलेश कुमार को पंचायत सकड्डी, प्रखंड कोईलवर, विकास कुमार को पंचायत पश्चिमी गुंडी, प्रखंड बड़हरा तथा अमर कुमार को पंचायत सिमरिया पड़रिया, प्रखंड बड़हरा के लिए नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त विकास मित्रों को अपने-अपने पंचायतों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। विकास मित्र प्रशासन और आम जनता के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

Related posts

डूरंड कप ‘ट्रॉफी टूर’ को सेवा प्रमुखों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

भोपाल:प्रसिद्ध साहित्यकार, संपादक प्रो. अर्जुनदास खत्री नहीं रहे।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर निगम की स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न, विपक्षी गुट का दबदबा।

rktvnews

डब्‍ल्‍यूएएम!: भारत में मंगा और एनीमे में बढ़ोतरी

rktvnews

भोजपुर:विश्व कल्याण के आधुनिक शिल्पी थे स्वामी करपात्री जी महाराज : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

बिहार:मॉनसून के लिए ICCC में बुडको का विशेष कंट्रोल रूम तैयार।

rktvnews

Leave a Comment