RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:उपायुक्त, रामनिवास यादव ने भू-अर्जन व भू-हस्तांतरण से संबंधित समीक्षा बैठक में जिला व अंचल स्तर के अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

जमीन का म्यूटेशन दाखिल-खारिज, लगान रसीद से जुड़े कार्यों को ससमय करे निष्पादित:उपायुक्त

जिले में संचालित विकास योजनाओं की गति को बेहतर बनाये रखने की आवश्यकता:उपायुक्त

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)17 अक्टूबर।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने गिरिडीह जिला अन्तर्गत चल रहे व लंबित भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि भू अर्जन से संबंधित कार्यों को किसी भी सूरत में लंबित न होने दें। साथ ही ऐसे कार्य में जो भी समस्याएं आ रही है उनका निराकरण संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए करें। इसके अलावे उपायुक्त ने विभिन्न विकास कायों से जुड़े योजनाओं की समीक्षा करते हुए भू-हस्तांतरण, भू-अधिग्रहण, वन विभाग से अनापति प्रमाण पत्र एवं योजनाओं से जुड़े क्लियरेंस लेने में हो रही देरी पर संबंधित विभागों के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निदेश दिया, ताकि योजनाओं के लिए स्थल चिन्हित करने अथवा कार्य में देरी न हो व तय समयानुसार योजनाओं को गुणवतापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जा सके। आगे उपायुक्त ने एनएचएआई, राष्ट्रीय उच्च पथ, पथ निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, आरओबी निर्माण आदि द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए भू-अर्जन के कार्यों को गति देने का निर्देश दिया। साथ ही भू-अर्जन, भू-हस्तांतरण व मुआवजे से जुड़े कार्यों को तय समय अनुसार पूर्ण करने का निदेश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिया। साथ ही उपायुक्त ने भवनों के मूल्यांकण से जुड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया। समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने म्युटेशन, दाखिल खारिज के अलावा अन्य कार्यों का निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी प्रखण्डों के अंचलाधिकारी को निदेशित करते हुए कहा कि जमीन का म्यूटेशन दाखिल-खारिज, लगान रसीद से संबंधित कार्यों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश सभी अंचलो के अंचलाधिकारियों को दिया।

Related posts

सारण:राजस्व संबंधी मामलों में जिले की रैंकिंग में व्यापक सुधार की आवश्यकता : डीएम

rktvnews

पटना: ARC GIS Survey 123 मोबाइल एप पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने चौराई मुसहर टोली का किया निरीक्षण।

rktvnews

जिला पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा जाति आधारित गणना संबंधित बैठक।

rktvnews

पटना:धर्म परिवर्तन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अवांछित टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश करें हस्तक्षेप:लोकतांत्रिक जन पहल

rktvnews

भोजपुर:ईमानदार और नैतिक रिकॉर्ड वाले शिक्षाविद का कुलपति के पद पर चयन हो:कार्यकारी अध्यक्ष प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment