RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने अपराध के पूर्व अवैध हथियार के साथ 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर 18 जनवरी। भोजपुर पुलिस के तरारी थाना को बुधवार को अपराधियों द्वारा अवैध हथियार के साथ किसी बडी घटना को अंजाम देने की प्राप्त गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पीरो के नेतृत्व में तरारी थाना अध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष हसनबाजार ओपी, डी आई यू एवं दोनो थानों के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तरारी थाना क्षेत्र के महादेवपुर मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग की कार्रवाई की गई। चेकिंग के क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 व्यक्ति पुलिस टीम को देख भागने लगे जिसे पुलिस द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया और पकड़े गए चरपोखरी थाना अंतर्गत कोयल निवासी ब्रजेश कुमार,सेमराव निवासी रवि कुमार एवं तरारी थाना अंतर्गत वरसी निवासी रंजीत कुमार की विधिवत तलाशी के दौरान 2 देशी पिस्टल,2 जिंदा कारतूस सहित 3 मोबाइल को बरामद किया गया। इस संबंध में तरारी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।पकड़े गए अपराधियों में ब्रजेश कुमार का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है।जिसके खिलाफ चरपोखरी में कई मामलों सहित अजीमाबाद और सहार थाने में मामला दर्ज है।

Related posts

नरवा मिशन के तहत नालों के उपचार से मिल रहा लाभ।

rktvnews

राष्ट्रपति 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी।

rktvnews

बक्सर:30 बिहार बटालियन एन.सी.सी बक्सर, के प्रांगण में 80 वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और सैन्य अनुशासन के साथ मनाया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश;विधानसभा निर्वाचन 2018 में सी-विजिल एप से 3990 आईं शिकायतें, 2023 में अब तक 11 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ निराकरण।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन।

rktvnews

भोजपुर:राजद का विशाल धरना, महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा।

rktvnews

Leave a Comment