RK TV News
खबरें
Breaking News

नई दिल्ली:कुलसचिव ने स्वच्छता एवं उद्यानिकी  विभाग के कर्मचारियों से की मुलाकात, दी दीपावली की शुभकामनाएँ।

नईं दिल्ली/डॉ एम रहमतुल्लाह 17 अक्तूबर।कुलपति प्रो. मजहर आसिफ के मार्गदर्शन और नेतृत्व में आज जामिया मिल्लिया इस्लामिया के स्वच्छता प्रकोष्ठ और उद्यानिकी विभाग के समर्पित कर्मचारियों के साथ एक विशेष संवाद आयोजित किया गया। इस अवसर पर  कुलसचिव प्रो. (डॉ.) मोहम्मद मेहताब आलम रिज़वी ने सभी सफाई कर्मचारियों और माली भाइयों को हार्दिक दीपावली शुभकामनाएँ दीं, जो परिसर को स्वच्छ, हरित और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कुलसचिव ने उनके निःस्वार्थ सेवा भाव और विश्वविद्यालय के शांतिपूर्ण वातावरण को बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर कर्मचारियों ने भी कुलसचिव महोदय से अपने विचार और समस्याएँ साझा कीं, जिनके समाधान का आश्वासन प्रो. रिज़वी ने समयबद्ध तरीके से देने का वादा किया और संस्थागत सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
कृतज्ञता स्वरूप, कर्मचारियों को दीपावली उपहार बॉक्स वितरित किए गए, जिससे वातावरण में मुस्कान, अपनापन और त्यौहार की उल्लासमयी भावना भर गई। यह आयोजन जामिया मिल्लिया इस्लामिया की समावेशी भावना का सुंदर उदाहरण रहा, जहाँ विश्वविद्यालय समुदाय के हर सदस्य को सम्मान और सराहना दी जाती है।

Related posts

भोजपुर : सावन के अंतिम व पांचवें सोमवारी पर शिवालयों में उमङा हुजूम ! सोमवारी पूर्णिमा का विशेष संयोग।

rktvnews

रामगढ़:सांसद, विधायक एवं सीएसआर मद के अंतर्गत संचालित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

संवाद कार्यक्रमों के जरिए जमीनी स्तर तक सफलता से पहुंच रही योजनाएं – अध्यक्ष, स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र

rktvnews

हिंडोली-नैनवां में हुआ चहुंमुखी विकास – युवा मामले एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री -चम्बल पेयजल परियोजना से हर घर को मिलेगा शुद्ध पेयजल।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 583 करोड़ रुपए के सरकारी भुगतान के साथ कायम रखा भरोसा।

rktvnews

Leave a Comment