RKTV NEWS/चतरा(झारखण्ड)19 मई।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि चतरा जिले में 5वें चरण में 20 मई को चुनाव होना निर्धारित है। इसके लिए आज चतरा कॉलेज चतरा से सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के 24 बूथ केन्द्र एवं चतरा विधानसभा क्षेत्र के 08 बूथ केन्द्र कुल 32 बूथ केन्द्रों के लिए P-2 पार्टी को इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम हेतु डिस्पैच किया गया। वहीं शेष पार्टियों को दिनांक-19 मई 2024 को चतरा कॉलेज चतरा से डिस्पैच किया जाएगा।
उन्होने कहा जिस बूथ केन्द्र पर 1000 से अधिक मतदाता है वहां अतिरिक्त मतदान कर्मी प्रतिनियुक्त किए जा रहे है जिससे मतदान प्रक्रिया में तेजी आए। मतदान वृद्धि को लेकर कहा जिले में कुल 50 कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ को चिन्हित किया गया है और सभी बूथों के लिए एक अधिकारी भी नियुक्त किए गए है जिनके द्वारा तीन बार वैसे बूथों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अधिकारी डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे है।
वर्तमान में पूरे चतरा लोकसभा क्षेत्र से 05 विधानसभा मिलाकर 1689926 मतदाता है।
26-सिमरिया विधानसभा में कुल 419 पोलिंग स्टेशन, 280 पोलिंग स्टेशन लोकेशन, पुरूष मतदाता 193181, महिला मतदाता 182072 है।
27-चतरा विधानसभा में कुल 475 पोलिंग स्टेशन, 332 पोलिंग स्टेशन लोकेशन, पुरूष मतदाता 217471, महिला मतदाता 207996, थर्ड जेंडर 02, कुल 425469 मतदाता है।
73-मनिका में कुल 321 पोलिंग स्टेशन, 231 पोलिंग स्टेशन लोकेशन, पुरूष मतदाता 130573, महिला मतदाता 129630 कुल 260203 मतदाता है।
74-लातेहार में कुल 358 पोलिंग स्टेशन, 273 पोलिंग स्टेशन लोकेशन, पुरूष मतदाता 155350, महिला मतदाता 151588 कुल 306938 मतदाता है।
75-पांकी में कुल 326 पोलिंग स्टेशन, 276 पोलिंग स्टेशन लोकेशन, पुरूष मतदाता 165384, महिला मतदाता 156679 कुल 322063 मतदाता है।
इसी प्रकार पूरे चतरा लोकसभा क्षेत्र में 1899 पोलिंग स्टेशन, पोलिंग स्टेशन लोकेशन 1392, पुरूष मतदाताओं की संख्या 861959, महिला मतदाताओें की संख्या 827965, थर्ड जेंडर 02 कुल मतदाताओं की संख्या 1689926 है।
वहीं 14558 नए मतदाताओं का निबंधन किया गया , 3239 मृत मतदाताओं को विधिवत विलोपित किया गया है एवं 4571 मतदाताओं के नाम/पता आदि में शुद्धिकरण का कार्य किया गया है।
Manula On Modal Code of Conduct, March 2019 के अध्याय आठ के कंडिका 8.12 के अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-126 में मतदान की समाप्ति के लिए निर्धारित अवधि से 48 घंटे पहले किसी भी प्रकार की सभा/रैली तथा Public Meeting को प्रतिबंधित किया गया है तथा लॉड स्पिकर पूर्णतः वर्जित है। साथ ही किसी भी प्रकार प्रचार-प्रसार भी प्रतिबंधित है।
अभ्यर्थियों को कुल 03 वाहन ( PC-2, AC-2 ) की अनुमति दिनांक 19.05.2024 एवं 20.05.2024 के लिए दी जाएगी।
चतरा जिला अंतर्गत 32 मतदान दल एवं लातेहार जिला अंतर्गत 244 मतदान दल जिनका पी-2 में डिस्पैच हुआ, वे दिनांक 20.05.2024 का मतदान के पश्चात अपने संबंद्ध ISR पर रूकेंगे तथा दिनांक 21.05.2024 को P+1 में बज्रगृह चतरा कॉलेज चतरा वापस पहुंचेंगे।
चतरा एवं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में वितरित की जाने वाले मतदाता सूचना पर्ची की संख्या 800165 जिसमें 776375 मतदाताओं के बीच वितरण कर दिया गया है। 97.03 प्रतिशत वितरण हो चुका है। 8533 मतदाताओं जिनके पास ईपीक कार्ड नहीं है। मतदाताओं की संख्या जिनके पास लिमिनेटेड ईपीक कार्ड है वैसे मतदाता 55325 है। मतदाता पर्ची वितरण के दौरान अबसेंटी सिफ्टेड एवं डेथ (एएसडी) की संख्या 22070 है जिसे चिन्हित किया गया है।
जिले भर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम, अन्य विभागों के द्वारा किए जा रहे विभिन्न गतिविधियां जिसमें रात्रि चौपाल, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग प्रतियोगिता, कैंडल मार्च, हस्ताक्षर अभियान, रंगोली प्रतियोगिता, सेल्फी अभियान, डोर टू डोर विजिट, रैली, बूथ अवेयरनेश ग्रुप द्वारा जागरूकता कार्यक्रम।
वैसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूचि में है परन्तु उनके पास वोटर कार्ड या मतदाता पर्ची नही हैं वो भी कर सकेंगे मतदान
जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में है परन्तु वोटर कार्ड या मतदाता पर्ची प्राप्त नहीं हुआ है वैसे मतदाता भी फोटोयुक्त इन दस्तावेजों के साथ मतदान कर सकते है। जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, पेंशन दस्तावेज, सेवा पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, अधिकारिक पहचान पत्र, फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, दिव्यांग यूनिक आईडी, स्मार्ट कार्ड (आरजीआई द्वारा जारी)। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने लोगों से अपील की आप सभी मतदान करने अवश्य अपने घर से निकल कर बूथ पर जाएं, परिवार के साथ जाएं और मतदान करें। वहीं अपने आस पास जान्ने पहचान्ने वाले लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें।
पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा चतरा जिला नक्शल प्रभावित जिला रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स भी तैनात किए गए है।
उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिले के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु समेत अन्य उपस्थित थे।
