RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त! तीन बाइक सवार जख्मी।

मोटरसाइकिल दुर्घटना मे इलाजरत जख्मी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 मार्च। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन एन एच 922 पर बिलौटी गाँव के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गये। घायलों में योगेंद्र साह पिता वृक्षा साह, इंदु देवी पति मंगलेश चंद्रवंशी और मंगलेश चंद्रवंशी पिता शिवनाथ चंद्रवंशी शामिल हैं। गंभीर रूप से जख्मी योगेंद्र साह और इंदू देवी को बेहतर इलाज हेतू आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खजुआता गाँव के रहने वाले बताये जाते हैं जो आरा में रहते हैं। सभी बक्सर जिला के ब्रह्मपुर से आरा लौट रहे थे कि रास्ते में बिलौटी गाँव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गये। शाहपुर थाना के डायल 112 के एएसआई सहदेव प्रसाद तथा चालक पिंटू कुमार ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल भेजवाया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 04 जनवरी 24

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 अक्टूबर 25

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे एसडीओ ने की बाढ संबंधी समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 07 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) की परीक्षण उड़ान सफलता अंतिम “गगनयान” लॉन्च से पहले लगातार क्रमिक परीक्षण उड़ानों की शुरुआत: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

लॉटरी वितरकों द्वारा कर चोरी।

rktvnews

Leave a Comment