RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

संवाद कार्यक्रमों के जरिए जमीनी स्तर तक सफलता से पहुंच रही योजनाएं – अध्यक्ष, स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र

जयपुर/राजस्थान 30 जून। सरकार और स्वैच्छिक क्षेत्र के मध्य साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए गठित स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र (वीएसडीसी) द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित किये जा रहे संवाद कार्यक्रमों के सफल परिणाम सामने आ रहे हैं। स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र की साधारण सभा शुक्रवार को अध्यक्ष मुमताज मसीह की अध्यक्षता में योजना भवन में आयोजित की गई।
बैठक में मसीह ने कहा कि स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के माध्यम से गैर सरकारी संगठन, ट्रस्ट, फाउंडेशन एवं गैर लाभकारी कम्पनियां, जो कि पहले से ही समाज सेवा कर रही हैं, सब एक छतरी के नीचे आ गई हैं। इनका सहयोग लेकर राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक सफलतापूर्वक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अब तक राज्य के 6 जिलों में विकास केंद्र द्वारा दो दिवसीय संवाद कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा चुका है और शेष जिलों में भी जल्द इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाना प्रस्तावित है। इन संवाद कार्यक्रमों में विकास केंद्र के अधिकारियों और गैर सरकारी संगठनों एवं ट्रस्टों के मध्य विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होने से योजनाओं का प्रचार-प्रसार हर वर्ग तक संभव हो पाया है।
मसीह ने विकास केंद्र के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि इन संवाद कार्यक्रमों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किये जाने चाहिएं, जिससे हम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी सोच को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में कामयाब हो पाएंगे।
बैठक में स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के उद्देश्यों, स्वैच्छिक संगठनों के अधिस्वीकरण, डाटा संग्रहण, बजट व्यय एवं नियमावली में संशोधन सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। केन्द्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मनीष गोयल ने वीएसडीसी की गतिविधियों पर आधारित विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में वीएसडीसी सदस्य पंकज कुमार शर्मा एवं सत्यनारायण मंगरोरा, आयुक्त मनरेगा शिवांगी स्वर्णकार, आर्थिकी एवं सांख्यिकी निदेशक भँवर लाल बैरवा, सहित पंचायतीराज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:बड़ौत के जोहर पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय स्वीप जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बाबा युवा क्लब सैदपुर द्वारा 90.2 अंक लाने पर दीपू कुमार सिंह को किया सम्मानित।

rktvnews

गढवा:उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह सम्पन्न!शिक्षा हमारी माटी के आदर्शों के अनुकूल हो:राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनडीए के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास: तूफैल कादरी

rktvnews

Leave a Comment