RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : सावन के अंतिम व पांचवें सोमवारी पर शिवालयों में उमङा हुजूम ! सोमवारी पूर्णिमा का विशेष संयोग।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 अगस्त। भोजपुर जिला मुख्यालय आरा सहित जिला के सभी प्रखंड के गाँवों एवं शहरी क्षेत्रों में सावन महीने के अंतिम और पांचवें सोमवारी के अवसर पर शिवालयों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमङ पड़ा। सावन महीने के अंतिम दिन सोमवार होने के कारण इसका विशेष महत्व है। सावन में सोमवारी पूर्णिमा एक विशेष संयोग है। सावन महीने की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्यौहार भी मनाया जाता है। सावन की अंतिम सोमवारी, पूर्णिमा और रक्षाबंधन तीन-तीन त्यौहार एक दिन पङने से लोगों ने इस विशेष संयोग को श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाया। सुबह से ही शिवालयों में स्त्री, पुरुष, युवक, युवती समेत श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, शम्मी पत्र, अबीर, गुलाल, अबरख, चंदन, भांग, धतूरा, फूल, माला आदि चढ़कर पूजा अर्चना की। इस विशेष संयोग पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। तरह-तरह के आकर्षण लाइट सीरीज बल्बों से मंदिरों की सुंदरता में चार चांद लग गये। जगमग रहे शिवालय। हर हर महादेव और भोले बाबा की जयकार से गुंजायमान हुए शिवालय। इस विशेष संयोग पर लोगों ने अपने घरों और शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक किया। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। इस साल ऐसा विशेष संयोग बना कि सावन पूर्णिमा सोमवार को पङा। इस संयोग का विशेष महत्व है। इस विशेष संयोग और तिथि का लाभ उठाते हुए लोगों ने विशेष रूप से पूजा अर्चना की और रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। सावन के अंतिम सोमवारी के अवसर पर श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र में सिद्धि योग, रवि योग एवं जयद योग के संयोग मे श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ पूजा पाठ किया। इस विशेष संयोग पर लोगों ने रुद्राभिषेक भी किया।

Related posts

प्रधानमंत्री 12 मई को गुजरात का दौरा करेंगे।

rktvnews

बिहार विधानसभा की याचिका समिति के अध्ययन दल – 2 के द्वारा रोहतास जिलान्तर्गत स्थलीय यात्रा किया गया।

rktvnews

जितिन प्रसाद ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि मशीनरी पर जीएसटी सुधारों को लेकर अहम बैठक हुई।

rktvnews

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन।

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर और आईडब्ल्यूएसए ने “मानसिक स्वास्थ्य और भलाई” पर आधा दिवसीय शिविर आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment