
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 अक्टूबर। लोकतंत्र की मजबूती के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत है क्योंकि एक स्वच्छ और सार्थक लोकतंत्र का निर्माण तभी संभव है जब हम सभी खास कर महिलाएं लोक तंत्र के महापर्व में अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगी। उक्त बातों का संबोधन महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए ब्लौसम ब्यूटी एकेडमी की ट्रेनर वर्षा खान ने कही। वर्षा खान ने महिलाओं को आह्वाहन करते हुए कहा कि जिस प्रकार किसी भी परिवार के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की अहम भूमिका होती है उसी प्रकार बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी अपने अपने मतदान को उपयोग करने की जरूरत है ताकि सर्वांगीण परिवार की तरह हमारे राज्य और देश का भी सर्वांगीण विकास हो सके।
महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु वर्षा खान ने अपने ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में एक कार्यक्रम आयोजित कर इंस्टीट्यूट द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं को मतदान और उसके महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए उन्हें मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया साथ ही उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वो अपने आस पास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें।
