RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री 3 जून को गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

RKTV NEWS/02 जून।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 जून को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मडगांव रेलवे स्टेशन से गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार करने की दिशा में, अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई – गोवा मार्ग में रेल-संपर्क में सुधार करेगी और क्षेत्र के लोगों को तेज गति और आराम से यात्रा करने का अवसर प्रदान करेगी। यह देश में चलने वाली 19वीं वंदे भारत ट्रेन होगी।
ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन इस यात्रा को लगभग साढ़े सात घंटे में पूरा करेगी, जिससे वर्तमान में इन दोनों स्थानों के बीच चलने वाली सबसे तेज ट्रेन की तुलना में, यात्रा-अवधि में लगभग एक घंटे के समय की बचत करने में मदद मिलेगी।
विश्व स्तर की सुविधाओं और कवच तकनीक समेत उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस स्वदेश में निर्मित इस ट्रेन से दोनों राज्यों में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

प्रधानमंत्री ने ईस्टर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024 को संबोधित किया।

rktvnews

पटना:बच्चों को तेज धूप से बचाएँ तथा रात में भरपेट खाना खिलाकर ही सुलाएँ: डीएम,पटना

rktvnews

निर्वाचन-मास्टर प्रशिक्षकों का हुआ कार्यशाला।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:कार्य नहीं करने वाले कृषि समन्वयकों पर कार्रवाई करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश।

rktvnews

महेंद्रगढ़:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सुनीं शिकायतें!80 फ़ीसदी शिकायतें रास्तों पर अवैध कब्जों से संबंधित।

rktvnews

Leave a Comment