RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर:3 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2023 पर जिले में होंगे कई प्रतियोगिताएं।

बक्सर/बिहार 30 नवंबर।निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय बिहार पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2023 का आयोजन दिनांक 3 दिसंबर 2023 को किया जाना है जिसमें जिला स्तर पर विभिन्न खेलों चित्रकला, गायन एवं अन्य विधाओं से चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय दिव्यांगजन विजेताओं को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
जिला स्तर पर दिव्यांगजनों के चयन हेतु दिनांक 2 दिसंबर 2023 को एमपी हाई स्कूल बक्सर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक खेल का आयोजन किया जाएगा तथा उसी दिन अपराह्न 2:00 बजे से 4:00 बजे तक बुनियाद केंद्र बक्सर में दिव्यांगजनों के बीच पेंटिंग, निबंध गायन आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसका निबंधन आयोजन स्थल पर आयोजन से 2 घंटे पूर्व तक निशुल्क किया जाएगा। दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनावे।

Related posts

नारनौल:विकसित भारत-विकसित हरियाणा की मजबूत कड़ी बनेंगी लखपति दीदी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

संस्कृति भवन आरा का पुनर्निर्माण कार्य आरंभ।

rktvnews

राजस्थान:प्रतापगढ़ कलेक्टर ने रेडियो पर करा विलक्षण प्रतिभा सुशीला मीणा से संवाद।

rktvnews

आईएनएस इम्फाल ने राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए पोर्ट लुईस की यात्रा पूरी की।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:PK ने बाबासाहेब का अपमान करने को लेकर लालू जी पर किया बड़ा हमला, कहा- पिछले 30 सालों से लालू जी सामाजिक न्याय का नारा देकर सिर्फ अपने परिवार और अपने बच्चों का भला करना चाहते हैं।

rktvnews

शिक्षक, कर्मचारियों के अनुपस्थिति पर सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को कार्रवाई का आदेश निर्गत।

rktvnews

Leave a Comment