RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:देर रात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों का किया समीक्षा,दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश।

शारीरिक रूप से असमर्थ मतदाताओं को उनके मत का अधिकार दिलाने के लिए जिला प्रशासन करेगा हर संभव प्रयास:रमेश घोलप

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)21 मार्च।बुधवार को देर रात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में मुख्यरूप से प्रखंड स्तर पर की जा रही तैयारी से संबंधित जानकारी प्रखंडवार सभी सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी से लिया। जिसमे बूथ निरीक्षण, बुथ पर पेयजल शौचालय, साफ सफाई की सुविधा समेत अन्य का जानकारी लिया। साथ ही चेक पोस्ट की सक्रियता और वेबकास्ट का जानकारी लिया। उन्होंने शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देशित करते कहा सभी प्रखंडों के विद्यालयों का निरीक्षण करें और जिन जिन विद्यालय में पेयजल व शौचालय सुचारू नहीं है उन विद्यालयों में इन सुविधाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करें और इसकी सूची उपलब्ध कराएं। खास कर साफ सफाई का भी विशेष ख्याल रखा जाय। प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं कर्मियों को कहा निर्वाचन से संबंधित जो कार्य सौपें गए हैं। उसका निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें।सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी एक्टिव मोड में कार्य करें अपने कोषांग अंतर्गत कार्य कर रहे कर्मी पदाधिकारी व कार्य का मोनेट्रिंग करते रहें। सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ बैठक कर लें और उन्हें निर्वाचन से संबंधित कार्यों से अवगत कराएं।जिन बुथ स्तर के पदाधिकारी (बीएलओ) का कार्य निर्वाचन के दौरान अतिउत्तम होगा उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। कहा छूटे हुए मतदाता 22 अप्रैल तक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु आवेदन कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन एप से सभी मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने साफ शब्द में पेयजल को लेकर कहा अगर किसी बुथ पर ड्राय जॉन होने कारण पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकती है तो उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्ता कर लें। विद्युत व्यवस्था को लेकर भी कई आवश्यक निर्देश दिए गए। आगे कहा अवैध खनन परिवहन व भंडारण एवं अवैध शराब कारोबारियों, अवैध शराब के क्रय विक्रय पर लगाम लगाने हेतु लगातार छापेमारी अभियान चलाए। उन्होंने पूर्व के चुनाव में हुए कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों का भी समीक्षा किया और स्वीप के नोडल पदाधिकारी को वैसे बूथों पर व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही जिले में ईवीएम के सफल संचालन हेतु प्रायजेडिंग ऑफिसर व कर्मियों के चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई।
उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंस में उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज,निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता, संबंधित नोडल पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित शामिल थे।

Related posts

देहरादून: राज्यपाल ने 30वें विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल का शुभारंभ किया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : छठ की खरीददारी को लेकर बाजारों में भीङ! दुकानों मे रौनक।

rktvnews

होली !

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

रांची:सांसद संजय सेठ ने भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य!सबके आरोग्यमय और ऊर्जावान जीवन की कामना की।

rktvnews

बागपत:विश्व टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत स्कूल आधारित टी०डी० वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ।

rktvnews

Leave a Comment