RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

बाल यौन शोषण,श्रम,विवाह एवं तस्करी के दुष्परिणामों की जागरूकता हेतु अभियान आयोजित।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,02 जून।आज दावां पंचायत में कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन यूएस एवं दिशा एक प्रयास के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालयों के शिक्षकों छात्र/ छात्राओं, आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका और ग्रामीण जनता के बीच बाल श्रम, बाल विवाह,बाल तस्करी एवं बाल यौन शोषण के विरुद्ध होने वाले दुष्परिणामों को लेकर एक जागरूकता हेतु बैठक आयोजित की गई।सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास के सदस्य मकसूद आलम ने बताया की यह जागरुकता अभियान 1 जून से 30 जून तक चलाया जायेगा जिसके तहत लोगो को बड़े पैमाने पर इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया जायेगा।उन्होंने बताया की उक्त समस्याओं का असर बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर काफी असर पड़ता है जो भविष्य में भारतीय अर्थव्यस्था और समाज के लिए भी खतरा है।उन्होंने इस अभियान के तहत लोगो को जागरूकता के क्रम में बताया की बाल तस्करी भी बाल मजदूरी से ही जुड़ा हुआ है और हमें बच्चों के शोषण को रोकना होगा इसके लिए सभी परिवारों को जागरूक होना होगा।बैठक में आमा पंचायत मुखिया ने बताया की 18 वर्ष की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़का लड़की शादियां भी बाल विवाह में आती है जिसे हमे होने से रोकना होगा।बैठक में मुकेश जी,चौधरी सुरेंद्र कुमार सिंह,बबलू सिंह,संजू देवी,आशा देवी,संजू देवी,मंजू देवी,रौशन कुमार,राजन चौधरी ,शमीमा खातून,अनिता देवी आदि मौजूद थी।

Related posts

रूस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

बिहार:देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 62वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दरभंगा:दिव्यांगजनों के हितार्थ को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक।

rktvnews

20 मई पांचवें चरण के मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं।

rktvnews

जिलास्तरीय टीम द्वारा करायी जायेगी जन वितरण प्रणाली दुकानों की औचक जाँच : जिलाधिकारी

rktvnews

घग्घर नदी में बढ़ रही पानी कि आवक के मद्देनजर जिला कलक्टर ने कि प्रेस वार्ता!आगामी आदेशों तक स्कूल रहेंगे बंद।

rktvnews

Leave a Comment