RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

सरस्वती वंदना..! :विजयलक्ष्मी पाण्डेय

विजयलक्ष्मी पाण्डेय(आजमगढ़,उत्तर प्रदेश)

सरस्वती वंदना..!

हे!माँ सरस्वती वर दो
वाणी में मधुरिम स्वर दो,
ऊर पावनता से भर दो।
मेरी निज जड़ता दूर करो,
हे!माँ सरस्वती वर दो।।

न रहे क्लेश विषाद कभी,
मिट जाएँ तम उपहास सभी।
तुम ज्ञान के साज बजा दो,
हे!माँ सरस्वती वर दो।।

मेरे काव्य कुञ्ज मेंआओ माँ,
रस की धार बहाओ माँ।
मेरे शब्द-शब्द जगा दो,
हे!माँ सरस्वती वर दो।।

तुम ऋषि मुनी की वाणी हो,
वेदों की महिमा कहलाती हो,
जन-जन को सुन्दर मन दो,
हे! माँ सरस्वती वर दो।।

हे! ओजस्विनी वागीश्वरी,
हे! श्वेताम्बरी परमेश्वरी।
तुम दिव्य ज्योति कण कण दो,
हे!माँ सरस्वती वर दो।।

साभार शब्दों की “सरिता मंच”

Related posts

उमरिया:जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया गया दीवार लेखन।

rktvnews

आईआरईडीए ने नई दिल्ली के पूर्वी किदवई नगर में कागजरहित व्यवसाय केंद्र की स्थापना की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 जून 24

rktvnews

भोजपुर : दूसरी सोमवारी को शिवालयों मे उमड़ी भीड़ ।

rktvnews

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री व विधायक ने सिरोही में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का किया निरीक्षण।

rktvnews

वर्तमान युग में पुस्तकों की प्रासंगिकता विषय पर विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment